साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज पहला दिन खत्म हो गया है. लेकिन इस मैच में ऋषभ पंत खासा चर्चा का केंद्र बने रहे. दरअसल उन्होंने बेहद ही खराब फील्डिंग करते हुए विल पुकोवस्की (Will Pucovski) का कैच दो बार छोड़ दिया. जिसके चलते सोशल मीडिया पर पंत को काफी ट्रोल किया जा रहा है.
आज के दौर में निवेश को लेकर कई तरह के सवाल सभी के मन में होते हैं. स्टॉक्स से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर ऑप्शन है. यहां कम समय में सही तरीके से निवेश करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. हालांकि दोनों में से बेहतर विकल्प कौन सा है इसे लेकर सभी की अपनी अलग राय है. यह कहना गलत नहीं होगा कि बेहतर क्या है इसे लेकर सीधा जवाब किसी के पास नहीं है.
7 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें.
महिलाओं के पीरियड के दौरान कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती है. पीरियड के दौरान पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने के समय भी महिलाओं को भी कई समस्याएं होती है. इस दौरान वह सार्वजनिक शौचालय का भी इस्तेमाल असहज महसूस करती हैं. महिलाओं की इन परेशनियों को ध्यान में रखते हुए ठाणे महानगरपालिका ने सराहनीय पहल की है. मनपा ने भारत का पहला पीरियड रूम बनाया हुआ है.
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है. बर्ड फ्लू को ध्यान में रखकर केंद्र सहित राज्य सरकारें अपने स्तर पर कम कर रही हैं. मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान सहित केरल में कई मामले बर्ड फ्लू के दर्ज किये गए हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले में बर्ड फ्लू को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते हैं यहां चिकन बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
देश में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच बर्ड फ्लू का खतरा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित केरल में बढ़ता जा रहा है. बर्ड फ्लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. इसे लेकर प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. यूपी के पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि हम सूबे में बर्ड फ्लू को नहीं फैलने देंगे.
महाराष्ट्र में हिंदुत्व को लेकर बीजेपी लगातार शिवसेना को निशाना बना रही है. दरअसल सूबे के औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर रखने की मांग लगातार हो रही है. बीजेपी ने भी कहा है कि अगर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किया जाता है तो यह सभी को स्वीकार्य है. बीजेपी के हमलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने मास्टरस्ट्रोक खेला है.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि दो कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को डीजीसीआई ने हरी झंडी दी है. कोरोना, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, जीडीपी और किसानों के मुद्दों को लेकर पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने देश में बढती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और भ्रम प्रधानमंत्री मोदी के साम्राज्य की दो नींव है.
देश में कोविड-19 का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. इसी नीच खबर है कि कोविड वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन 8 जनवरी को देश के सभी जिलों में होगा. इससे पहले भारत में 28 और 29 दिसंबर को चार राज्यों में कुछ जगहों पर वैक्सीनेशन का पहला ड्राई रन हुआ था. लेकिन 8 जनवरी को देश के सभी राज्यों के सभी जिलों में ड्राई रन होने जा रहा है.
आज के इस दौर में भविष्य की सेविंग्स को लेकर सभी के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. हर कोई चाहता है कि वह अपना पैसा ऐसी जगह लगाए जहां कोई रिस्क न हो. साथ ही पैसे पर ब्याज दर भी अच्छी मिली. ऐसे में अगर आपके मन में यही सवाल है तो चिंता की कोई बात नहीं हम आपको पोस्ट ऑफिस की अहम योजनाएं बताना चाहते हैं जहां ब्याज दर भी काफी अच्छा आपको मिलेगा. साथ ही आपका पैसा एकदम सुरक्षित रहेगा.
आज के इस दौर में लोन लेना बेहद ही आसान हो गया है. बैंक सहित कई ऐसी कंपनियां मार्केट में हैं जो बेहद ही कम समय में लोन आपको दे देती हैं. इस दौरान कुछ जरूरी कागजाद आपके पास होना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में पेटीएम ने भी नई डिजिटल पेमेंट सेवा लॉन्च किया है. जिसके तहत आप तुरंत पर्सनल लोन आसानी से ले सकते हैं.
भारत में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. हालांकि कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत डीजीसीआई ने दी है. ऐसे में सभी चाहते हैं कि जल्द ही उन्हें कोरोना का टीका लगेगा. लेकिन केंद्र सरकार ने पूरी योजना बनाई है कि वैक्सीन पहले किसे मिलेगी और बाद में किसे मिलेगी. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र सरकार के क्रम के हिसाब से टीकाकरण करने का निर्देश दिया है. यानि यूपी में वैक्सीन लगवाने के लिए अब कोई जुगाड़ नहीं चलने वाला है.
देश में फर्जी खबरों का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है. फेक खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जो कि बाद में जांच के बाद फेक साबित होती हैं. ऐसी ही खबरों की सच्चाई के बारे में पीआईबी की तरफ से समय-समय पर बताया जाता रहा है. इसी कड़ी में एसएससी की एक नोटिस का हवाला देकर कहा जा रहा है कि उसने सर्वर पर बढ़ते लोड को ध्यान में रखकर टियर-0 बनाया हुआ है. हालांकि पीआईबी ने जांच के बाद बताया कि यह दावा बिल्कुल गलत है.
6 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
5 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी. वृषभ- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है,
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का घमासान जारी है. केंद्र और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत राजधानी दिल्ली में चल रही है. किसानों के मसले को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कितने किसानों की जान चली गई है लेकिन सरकार को परवाह नहीं है.
भारत में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का काम शुरू होने जा रहा है. इससे पहले बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वो अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले हैं.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का घमासान खत्म हो गया या नहीं यह कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा. आज केंद्र और किसानों के बीच आठवें दौर की वार्ता दोपहर 2 बजे शुरू होगी. बिजली बिल, प्रदुषण के मुद्दे पर मोदी सरकार मान गई है लेकिन एमएसपी और कानूनों को वापस करने की मांग नहीं मानी है. बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये MSP पर नहीं बल्कि अन्नदाता पर वार है.
कृषि बिल को लेकर जारी घमासान के बीच आज केंद्र और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत होने जा रही है. इससे पहले हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही है. इसी बीच कांग्रेस लगातार किसानों के मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ ले रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि बारिश में टेंट की टपकती छत के नीचे ठिठुर रहा किसान, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, देखने को बचा कुछ नहीं.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों अक विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों और केंद्र के बीच आज आठवें दौर की बातचीत होने जा रही है. इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर किसानों ने दिल्ली की तरफ कुच करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस के इस एक्शन को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पुरे मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसा नहीं करना चाहिए.