साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के इस्तीफे की पेशकश के बाद लगातार कांग्रेस के कई नेता उन्हें मनानें में जुटे हुए है बावजूद इसके राहुल अपने फैसले पर अड़े हुए है. इसी कड़ी में एक चौकानेवाला मामला सामने आया है. राजधानी दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक कार्यकर्ता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. कार्यकर्ता जैसे ही फांसी लगाने जा रहे था, वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया.
2 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे.वृषभ-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कर्क- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे.
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने बिना शर्त परोल की अर्जी वापस ले ली है. खबरों की मानें तो जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने पैरोल की अर्जी सोमवार को वापस ले ली जो उन्होंने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती के लिए दी थी.
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को लोकसभा में भोजपुरी को संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की. दिल को छू लेने वाले भोजपुरी के चर्चित गीत 'गंगा मइया तोहे पिपरी चढइबो' की पंक्तियां सुनाते हुए रवि किशन भोजपुरी को मान्यता देने की मुखर आवाज लोकसभा में उठाई.
राज्यसभा में सोमवार तीखी बहस के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर में आरक्षण संशोधन बिल को मंजूरी मिल गई. इसके साथ ही राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी पास हो गया. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में यह दोनों बिल पेश किए थे.
इंडियन रेलवे ने नया टाइम टेबल आज 1 जुलाई से लागू कर दिया है. भारतीय रेलवे ने नए टाइम टेबल में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. कुछ ट्रेनों का समय घटाया गया है. इसके साथ ही बहुत सी नई ट्रेनों का ऐलान रेलवे ने किया है. इसी कड़ी में हम आपको बताना चाहते है कि सेंट्रल रेलवे के बदले गए ट्रेनों का समय.
कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह के बाद अब विधायक रमेश जरकीहोली ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष को सौंपा है. ऐसा माना जा रहा है कि ये विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे.
गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 6 महीने बढ़ाए जाने के संकल्प को पेश किया. जिसके बाद इस विधेयक का एसपी ने समर्थन किया है. बताना चाहते है कि समाजवादी पार्टी (SP) के राज्य सभा सांसद राम गोपाल यादव ने राज्य सभा में इसको लेकर घोषणा की.
गृहमंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण बिल पेश कर दिया है. बिल पेश करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि इस बिल से जम्मू कश्मीर के 435 गांवों को फायदा होगा. अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में आरक्षण का प्रावधान नहीं रहेगा. अमित शाह ने कहा कि सभी को इस आरक्षण बिल का समर्थन करना चाहिए.
1 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी.वृषभ-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. कर्क-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
30 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. मिथुन- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें. कर्क- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा.
29 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे.मिथुन-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. कर्क- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी. शुक्रवार सुबह मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई. बारिश का लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए है. लगातार कांग्रेस के नेता उन्हें मनाने में लगे हुए है. दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. शुक्रवार को कई प्रदेश अध्यक्षों समेत 120 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है.
बंगाल के भाटपारा में हुई हिंसा अब बीजेपी और टीएमसी के बीच अब अहम का मुद्दा बन गई है. कुछ दिनों पहले BJP की तरफ से भाटपारा का दौरा किए जाने के बाद शुक्रवार को टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाटपारा का दौरा किया. राज्य सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों 2.5-2.5 लाख रुपए मुआवजा दिया है इसी के साथ मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी.
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला करते हुए ब्लॉक कांग्रेस भंग कर दी है. दिल्ली में 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हैं. बताना चाहते है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इसका ऐलान किया है.
हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने पर सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद मच सकता है. सीएम मनोहर खट्टर ने कहा कि विकास के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज थीं. विकास की छवि खराब थी. ऐसे में खराब छवि वाले व्यक्ति के साथ कुछ भी हो सकता है. यह व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है.
28 जून 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी.मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. सिंह- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे.
झारखंड में हाल में भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीटकर मार दिए गए तबरेज अंसारी के परिवार के लिये माकपा ने बृहस्पतिवार को 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की. बताना चाहते है कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 19 जून को चोरी के संदेह में भीड़ ने अंसारी को एक खंभे से बांधने के बाद उसकी कथित रूप से लाठी-डंडों से पिटाई की थी.घायल तरबेज की 22 जून को मौत हो गई थी.
जापान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के कोबे शहर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी के भाषण के दौरान लोगों ने वंदे मातरम और 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए. इस दौरान लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.