साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
Nokia 9 PureView भारत में लॉन्च हो गया है. बताना चाहते है कि फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बुधवार को ऐलान किया कि नोकिया 9 प्योरव्यू को अब भारत में बेचा जाएगा. वैसे इस फोन को सबसे पहले फरवरी महीने में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था. भारत में यह फोन पांच महीने बाद लाया गया है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने नई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. इस पर कोर्ट 27 जुलाई को संज्ञान लेगा. बताना चाहते है कि यह मामला 8,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है.
10 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.मिथुन- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. कर्क-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें.
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कर्नाटक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी को दोषी ठहराया है. आजाद ने कहा है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. संविधान सुरक्षा पर भी संकट है. जिस तरह से राष्ट्रीय सत्र पर राष्ट्रपति और राज्य स्तर पर राज्यपाल का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे देश में गुस्सा है. आजाद ने कहा कि भारत सरकार राज्यपालों का इस्तेमाल राज्य-दर-राज्य सरकारों को गिराने के लिए कर रही है.
कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के उपर जैसे ग्रहण सा लग गया है. ताजा मामले में गुजरात के सूरत के एक कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए 16 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.
असम के सोनितपुर में बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए एक 11 वर्षीय बच्चे उत्तम ताती ने नदी में डूब रही महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि यह घटना सात जुलाई की है. महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ नदी पार करने की कोशिश कर रही थी, उसी दौरान नदी में पानी का बहाव तेज हो गया.
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी अनिर्णय की स्थिति में है. कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है. अमरिंदर सिंह की तरफ से किसी युवा चेहरे को पार्टी के हित के लिये कमान सौंपे जाने की मांग के बाद सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम अध्यक्ष पद के लिये सबसे आगे चल रहा है
एनसीपी रत्नागिरी में बांध टूटने की घटना के बाद से ही लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में अब एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने तानाजी सावंत के पुणे स्थित आवास के बाहर बड़ी संख्या में केकड़ो को फेंक कर अपना विरोध जताया है. इस पुरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नए विवादों में घिर गए हैं.एक महिला ने आरोप लगाया है कि शमी उन्हें लगातार मैसेज भेजते रहते हैं. ऐसे में आनेवाले समय में शमी के साथ जुड़ा ये ताजा विवाद उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है.महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि जिसके पहले से ही 14 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं वो मुझे बार-बार मैसेज क्यों भेज रहा है.
भारी बारिश से परेशान मुंबईकरों के लिए फिलहाल एक अच्छी खबर सामने आयी है. बताना चाहते है कि अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर जानेवाले ऑटो-रिक्शा चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. यानी कि अब मंगलवार को ऑटो-रिक्शा चालक हड़ताल पर नहीं जायेंगे. मानसून के चलते ऑटो-रिक्शा हड़ताल से मुंबई के लोगों की परेशानी बढ़ सकती थी.
9 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.मिथुन- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.कर्क-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. राज ठाकरे ने 10 जनपथ पर जाकर मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार बैठक में दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र चुनावों के मुद्दे पर लेकर चर्चा की. दोनों के बीच यह मुलाकात 40 मिनट तक चली.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में अगर मंगलवार को बारिश होती और मैच नहीं हो पाता है तो इसके लिए 10 जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण मैच नहीं होता है और इसे रद्द करना पड़ा तो इसका सीधा फायदा टीम इंडिया को होगा.
राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मानहानि मामले में समन जारी किया. यह मानहानि मामला भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर किया गया है. अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत ने केजरीवाल व सिसोदिया को 16 जुलाई को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है.
कर्नाटक में एक के बाद एक कई विधायकों के इस्तीफे करने से संकट में घिरी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार संकट और ज्यादा मंडराने लगा है. सोमवार को कांग्रेस के सभी 21 मंत्रियों ने मंत्रीपद छोड़ दिया. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बाद अब जेडीएस कोटे के मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके साथ ही सूबे में जल्द ही नया मंत्रिमंडल बनाया जा सकता है
8 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
7 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. वृषभ-आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. मिथुन- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे. कर्क- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. सिंह- आज आपको धन लाभ होगा.
6 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. वृषभ- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.मिथुन- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें. कर्क- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
पीएम नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार सरकार बनने के बाद वाराणसी का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 6 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. बताना चाहते है कि पहली मोदी सरकार में वाराणसी के ही गंगा किनारे से पीएम नरेंद्र मोदी ने फावड़ा चलाकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत योजना की शुरुआत की थी.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी द्वारा खाली की गई दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को जीत हासिल हुई है. बीजेपी की ओर से उम्मीदवार विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगल ठाकोर जीत दर्ज करने में सफल हुए. बता दें कि अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला ने क्रॉस वोटिंग की. वहीं राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू का वोट तकनीकी गलती के कारण अयोग्य हो गया था.