अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ समन जारी, 16 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश
राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मानहानि मामले में समन जारी किया. यह मानहानि मामला भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर किया गया है. अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत ने केजरीवाल व सिसोदिया को 16 जुलाई को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है.
नई दिल्ली. राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को मानहानि मामले में समन जारी किया. यह मानहानि मामला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) द्वारा दायर किया गया है. अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत ने केजरीवाल (Kejriwal) व सिसोदिया (Sisodia) को 16 जुलाई को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है.
कोर्ट ने गवाहों को बयान दर्ज करने के बाद ही समन भेजा है. दोनों नेताओं को कोर्ट ने 16 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है. केजरीवाल और सिसोदिया ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता (BJP leader Vijender Gupta) पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया था. यह भी पढ़े-दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान, कहा- एक दूसरे पर दोष देना समाधान नहीं
Delhi's Rouse Avenue court summons Delhi CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia in connection with a defamation suit filed by Delhi BJP leader Vijender Gupta.They have been summoned on July 16. (File pics) pic.twitter.com/zPNRc0NpSX
— ANI (@ANI) July 8, 2019
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहतें है कि यह सभी आरोप ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट करके लगाए गए थे. उसके बाद विजेंदर गुप्ता (Vijender Gupta) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे माफी मांगने के लिए कहा था. लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया (Manish Sisodia) दोनों ने विजेंदर गुप्ता द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया. विजेंदर गुप्ता ने कोर्ट में दोनों पर मानहानि का मुकदमा कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2019 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

