साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
उन्नाव रेप मामले में हुए सड़क सड़क हादसे में पीडित लड़की की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. जबकि स्वयं पीड़िता को भी गंभीर चोटें आयी थी। जिसका पूरा शक बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जा रहा था. अब इस मामले में पीड़िता के चाचा ने इस सड़क हादसे के लिए विधायक और उनके भाई मनोज सिंह सेंगर सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से बाद मामला में सियासत तेज होने लगी है. इसी मामले पर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “पुलिस कह रही है कि दुर्घटना बारिश के कारण हुई, वे उन लोगों की भाषा बोल रहे हैं जो सरकार में उनके ऊपर बैठे हैं.
महाराष्ट्र में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है. महाराष्ट्र में कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है. मुंबई के वडाला इलाके से कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलंबकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह पार्टी से नाराज चल रहे थे. विधायक कालिदास कोलंबकर 31 जुलाई को बीजेपी को शामिल हो जाएंगे.
29 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी.वृषभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. कर्क- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें.
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने साल 2023 में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म होने तक दल-बदल रोधी कानून के तहत 14 और असंतुष्ट विधायकों को रविवार को अयोग्य ठहराया. अयोग्य घोषित होने वालों में कांग्रेस के 10 और जनता दल सेक्युलर के 3 बागी विधायकों के अलावा श्रीमंत पाटिल का भी नाम शामिल है. यानी अब कुल इस्तीफा दिए 17 विधायक अयोग्य करार दिए जा चुके हैं.
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच में 240 सीटों को लेकर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार (Central Govt) अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है. यह केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, यह हर जगह हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि Chandrayaan-2 मिशन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब बात नए-नए क्षेत्र में कुछ नया कर गुजरने की हो, तो हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं, विश्व-स्तरीय हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जलसंरक्षण पर कहा कि हमारी सरकार जलनीति के लिए काम कर रही है.
बिहार के दर्जनभर से ज्यादा जिलों में बाढ़ का कहर जारी है. इस बीच खबर है कि बाढ़ के कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. रेलवे के मुताबिक, समस्तीपुर रेलमंडल के हायाघाट स्टेशन के पास पुल नंबर 16 पर बाढ़ का पानी आ गया है. इस वजह से आधा दर्जन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए एनआईए की कार्रवाई लगातार जारी है सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में चार व्यापारियों के घर पर छापेमारी की. पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एनआईए ने अलगाववादी नेता सज्जाद लोन के करीबी व्यापारी आसिफ लोन, तनवीर अहमद, तारिक अहमद और बिलाल भट के घर पर छापेमारी की. बरामद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
भारी बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है. सड़कों पर जलभराव से यातायात बाधित है. बरसात से मुंबईकरों की परेशानी बढ़ गयी है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.
28 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मिथुन-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
27 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे.वृषभ- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें.
लोकसभा में यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा गुरुवार को सदन की अध्यक्षता कर रहीं बीजेपी सांसद रमा देवी पर किए गए सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.पूर्व विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आजम खान द्वारा बार बार दिए गए ऐसे बयान यह साबित करते हैं की वह मानसिक विकृति से ग्रस्त हैं.
कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री बन गए हैं. कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इस तरह बी एस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने.
यूपी के रामपुर से एसपी के सांसद आजम खान की टिप्पणी पर शुक्रवार को भी लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में फैसला हुआ है कि आजम खान अगर माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उनपर फैसला लेंगे.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मुद्दे पर आजम खान को नोटिस भेजेंगे और माफी मांगने के लिए कहेंगे.
यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी की बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी निंदा की है. बताना चाहते है कि उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान महिलाओं की अस्मिता के खिलाफ है. यह निंदनीय है. उन्हें ना सिर्फ लोकसभा बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.
26 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. मिथुन-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. कर्क- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सूचना का अधिकार (RTI) संशोधन बिल 2019 ध्वनिमत से पास हो गया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने राज्यसभा से वॉक आउट कर दिया. यह बिल लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है. सरकार ने आरटीआई कानून को कमजोर करने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पारदर्शिता, जन भागीदारी और सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है.
लोकसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया है. जानकारी के लिए बताना चाहते है कि इसके पक्ष में 303 वोट पड़े हैं. वहीं, विपक्ष में 82 वोट पड़े हैं. इससे पहले लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक विधेयक पर चर्चा हुई. कांग्रेस ने यूपीए के सभी सहयोगी दलों से कहा कि बिल का विरोध करें.
लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर तीखी बहस हुई. हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल का विरोध किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसी दौरान ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह है, इसे आप जन्मों का साथ मत बनाइए. ओवैसी ने कहा कि यह बिल संविधान के खिलाफ है. तीन तलाक को अपराध बना दिया है.