साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
अक्सर चुनावी रैलियों के दौरान कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे बचपन में गुजरात स्थित वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे. वही खबर है कि PM मोदी जिस दूकान पर चाय बेचा करते थे उसे टूरिस्ट स्पॉट बना जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित इस जगह का दौरा किया है और इसके मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए दुकान को शीशे से कवर करने का आदेश दिया है.
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि उन्हें अंतरिम राहत के लिए संबंधित कोर्ट में जाना चाहिए. इससे पहले उनके वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री 74 साल के हैं उनको तिहाड़ जेल न भेजा जाए बल्कि घर में ही नजरबंद किया जाए.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक सिख लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद से भारत में इसका विरोध हो रहा है. वही दूसरी तरफ आज देश की राजधानी दिल्ली में सिखों का गुस्सा इस मसले पर सड़क पर दिखा. इस वाकये से नाराज सिख समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर घेराव किया. सिख समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब नारेबाजी की और इमरान खान का पुतला जलाया.
देश की राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पूरी तरह से जुट गयी है. कोई भी पार्टी एक दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही है. सोमवार को आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तमाम नेताओं सहित कई कार्यकर्ता को लेकर विजय गोयल के घर के बाहर सवाल का जवाब जानने के लिए धरने पर बैठे है.
2 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. मिथुन-आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी.
1 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. मिथुन-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
31 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल- मेष- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा. मिथुन- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
भारतीय अर्थव्यवस्था में आयी सुस्ती को दूर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार काम कर रही है. साथ ही सरकार ने इसे लेकर कई बड़े फैसले भी लिए हुए है. वित्त मंत्री ने बताया कि 10 सरकारी बैंको का विलय कर उन्हें चार बड़े बैंक में तब्दील किया गया है. ऐसे में आपको यह जानना भी जरूरी है कि आखिर बैंको के विलय के बाद क्या बदल जाता आपका Bank Account, चेकबुक और IFSC कोड?.
बिहार की नीतीश सरकार ने सूबे में शराबबंदी के बाद अब पान मसाला पर बैन लगा दिया है. बताना चाहते है कि सरकार ने यह बैन 1 साल तक के लिए लगाया है. ऐसी खबर है कि सूबे में शराबबंदी का फैसला लागू करने के बाद प्रदेश की आम जनता के स्वास्थ और जीवन ऊंचा करने के उद्देश्य से सरकार ने पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया है.
मुंबई के सीएसटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.बताना चाहते है कि मुंबई लोकल सीएसटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बफर से टकरा गयी. यह हादसा आज दोपहर करीब 3 बजे हुआ है.
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Lenovo भारत में 5 सितंबर को तीन नए स्मार्टफोन -Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 और Lenovo A6 Note को लॉन्च करने जा रही है. खबर है कि कंपनी ने चीन में Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को अप्रैल में ही लॉन्च किया था. कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ लेनोवो के10 Note और लेनोवो A6 Note स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में उतारने जा रही है.
हलाल या बिना हलाल, ये सबसे बड़ा सवाल है. इसे लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है. मुस्लिम हलाल मीट खाते हैं जबकि झटका मीट का विरोध करते है. हलाल का अरबी मतलब है 'जायज', जिसमे जानवरों को धारधार हथियार से तीन बार गर्दन के हिस्से काटकर कलमा पढ़ा जाता है. झटका का हिंदी मतलब है 'तीव्र', इसमें जानवरों को एक ही बार में काटने की प्रक्रिया है. हिंदू झटका मीट का सेवन करते है.
30 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
इंडियन आर्मी चीफ बिपिन रावत आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. आर्टिकल 370 (Article 370) हटने के बाद सेना प्रमुख का यह पहला कश्मीर दौरा है. यहां वह श्रीनगर में सुरक्षा हालात और कश्मीर घाटी में स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैयारियों का जायजा लेंगे. बता दें कि शुक्रवार को श्रीनगर में जुम्मे की नमाज अदा की जाती है. कई बार जुम्मे की नमाज में बवाल की खबरें आती है
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (Election) का ऐलान किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि इस साल दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा से संबंधित प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में 29 अगस्त, गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई. दिल्ली में महिलाएं 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.
Redmi Note 8 सीरीज़ से पर्दा उठ गया है. कंपनी ने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया है. Redmi ब्रैंड ने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया है. 64 मेगापिक्सल का कैमरा फोन के पीछे दिया गया है. इसके अलावा, रेडमी ने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi Note 8 भी लॉन्च किया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि गुरुवार को लद्दाख का दौरा करने जाएंगे. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद रक्षा मंत्री का यह पहला दौरा होगा. साथ ही 10 सितंबर के बाद कभी भी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी कश्मीर का दौरा कर सकते हैं. राजनाथ सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत कर चीन और PAK बॉर्डर के हालातों का भी जायज़ा लेंगे.
29 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा
भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच बड़ा कदम उठाते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई क्षेत्रों में विदेश निवेश के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी. मोदी कैबिनेट ने सिंगल ब्रांड रिटेलर्स के लिए नियम को आसान बनाया है. इसके साथ ही, कोल माइनिंग के लिए 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और डिजिटल मीडिया में 26 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी.