सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म 26 जून 1874 को कोल्हापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह राव आबा साहब घाटगे तथा उनकी माता का नाम राधाबाई साहिबा था. शाहूजी के जन्म का नाम यशवंतराव था. आबा साहब यशवंतराव के दादा थे. शाहू महराज शुद्र जाति के थे. चौथे शिवाजी की मृत्यु के बाद शिवाजी महाराज की पत्नी महारानी आनंदी बाई ने 1884 में शाहू महाराज को गोद ले लिया था...
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 'कचौरी' बेचने वाली एक साधारण सी दुकान पर इनकम टैक्स ने छापा मारा और नोटिस भेज दिया. 'मुकेश कचौरी' के नाम से जानी जाने वाली प्रसिद्ध दुकान, सीमा सिनेमा हॉल के पास स्थित है. यहं दुकान स्थानीय लोगों के बीच पसंदीदा है. दुकान का मालिक मुकेश सुबह कचोरी और समोसे बेचना शुरू करता है और ये सिलसिला दिन भर शुरू रहता है...
25 जून 1975 इतिहास की वो काली रात थी जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अचानक इमरजेंसी लगा दी थी. इमरजेंसी की घोषणा इंदिरा गांधी ने रेडियो के जरिए दी थी. आज भीलोग जब इस दिन को याद करते हैं तो सिहर उठते हैं. ये इमरजेंसी एक दिन या कुछ दिन की नहीं बल्कि दो साल से भी ज्यादा की थी. 25 जून 1975 को इमरजेंसी लागू की गई और 21 मार्च 1977 तक लगी रही...
हरियाणा के फतेहाबाद के एक सरकारी अस्पताल में तीन फीट छिपकली मिली है. छिपकली के मिलने के बाद लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी छिपकली आई कहां से? हालाँकि, इस छिपकली को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है. ये रिपोर्ट न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के जरिए दी है. मॉनिटर छिपकली बहुत बड़ी होती है. उनकी गर्दन लंबी, शक्तिशाली पूंछ और पंजे अच्छी तरह से विकसित होते हैं...
ओडिशा के मयूरभंज इलाके में दो प्रेमियों को पकड़कर उनका सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है. भीड़ में मौजूद लोगों ने सार्वजनिक से दोनों प्रेमी जोड़ों को परेशान और शर्मिंदा किया. खबरों के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने कथित तौर पर युगल को 22 जून को बंधक बनाया और बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया...
बड़े- बूढ़े हो या बच्चे सभी सोशल मीडिया पर पैर जमाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजाक से जुड़े वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो लोगों को हंसी से लोटपोटकर देती हैं इन्हें चाह कर भी लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. ट्विटर पर ऐसी ही कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं जिसे देखने के बाद लोग लोटपोट हो गए....
पेड्रो नाम के 15 साल के पालतू कछुए की पीछे वाली दो टांगे नहीं थी जिसकी वजह से वो चल नहीं पा रहा था. लेकिन उसके मालिक ने कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया कि कछुआ सिर्फ रेंग नहीं बल्कि अच्छी स्पीड से चलने लगा है. कछुए के मालिक ने उसके पिछले हिस्से में परमानेंट दो टायर्स फिक्स कर दिए हैं. जिसकी वजह से पेड्रो बड़ी ही आसानी से चल पा रहा है....
भारतीय रिज़र्व बैंक के सबसे युवा डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपना कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया है. वो तीन साल के कार्यकाल के लिए 23 जनवरी 2017 को आरबीआई में शामिल हुए थे और उनका कार्यकाल फरवरी 2020 तक का था. आचार्य ने 6 जून को आयोजित आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की अंतिम बैठक से कुछ हफ्ते पहले ही इस्तीफा दे दिया था...
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित्त एक डायमंड कंपनी में चोरी का मामला सामने आया है. ये चोरी किसी और ने नहीं बल्कि कंपनी की महिला अकाउंटेंट ने की है. 25 वर्षीय आरोपी महिला कंपनी के लॉकर से 30 लाख रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार है. पुलिस पूजा दराल नाम की आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है....
पवई के हीरानंदानी में 19 वर्षीय युवती के सामने शनिवार रात एक ऑटो चालक ने कथित तौर पर हस्तमैथुन किया. युवती मैनेजमेंट स्टूडेंट है. ये घटना युवती के साथ तब घटी जब वो वाक पर बाहर गई थी. इस घटना की जानकारी युवती ने मुंबई पुलिस को ट्वीट के जरिए दी. जिसके बाद युवती की सहायता के लिए तुरंत टीम भेजी गई....
कहीं सेल लगी हो और इस बात का पता महिलाओं को न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. सेल शब्द सुनते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है. शॉपिंग महिलाओं की कमजोरी है, पैसे न होने पर भी वो घंटों विंडो शॉपिंग करते नहीं थकती हैं. सेल का नाम सुनते ही वो खिंची चली जाती है....
भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का गाना मोरे बलमुआ हो..तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. ये गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गया है. गाने में आमप्राली ने जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशंस दिए हैं. लोग इस गाने को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं....
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 जून 1985 को हुआ था. अनिल कपूर और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी बेटी सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई....
आजकल जिसको देखो उसे Tik Tok का बुखार चढ़ा हुआ है, यहां तक की बूढ़े और हाउस वाइफ भी इस ऐप से नहीं बच पाई हैं. उन्ही में से एक हैं गरिमा चौरसिया, ये Tik Tok की स्टार हैं. सोशल मीडिया पर उनके एक लाख से भी ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं. गरिमा के Tik Tok वीडियो के सब कायल हो चुके हैं...
किन्नरों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए हेमशा लोगों में जिज्ञासा बनी रहती है. किसी भी शुभ काम में जब तक किन्नरों कों नहीं बुलाया जाता तब तक वो काम सफल नहीं होता है. लोगों के घरों और ट्रेनों में घुमकर पैसे मांगने वाले किन्नरों को लोग बहुत ही ध्यान से देखते हैं और न चाहते हुए भी उनकी जिन्दगी और रहन को लेकर सोच में पड़ ही जाते हैं....
आपने सुना होगा कि जेल में कैदियों को सख्त सजा दी जाती है. मेहनत मजूरी कराई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कैदी ऑनलाइन शोपिंग भी कर सकते हैं? नहीं न! लेकिन ये सच है चीन के जेलों में कैदियों को ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा दी गई है. यहां के कैदी महीने में 3 हजार की खरीदारी कर सकते हैं. ...
इंद्र देव को खुश करने के लिए बेंगलुरु के सोमेश्वर मंदिर में पूजा रखी गई, लेकिन पूजा में बैठे पुजारी भगवान पर ध्यान लगाने के बजाय मोबाइल बाबा में व्यस्त हैं. इन तस्वीरों को एएनआई ने शेयर किया है, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं....
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बहू अपनी बुजुर्ग सास की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में बुजुर्ग महिला रोते बिलखते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद भी बहू को सास पर रहम नहीं आ रहा है. इस वीडियो को पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बनाकर शेयर किया है....
कानपुर के मरियम अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक नवजात बच्ची को दुनिया में आए कुछ ही दिन बीते थे कि उसके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई. अस्पताल की एक नर्स ने लापरवाही से बच्चे का अंगूठा काट दिया....
कक्षा दसवीं परीक्षा के रिजल्ट आज महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज घोषणा कर दी है. छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. फाइनली आज उनका इंतजार खत्म हो चुका है....