वायरल

मुंबई: 10 रुपये में बिक रही थी साड़ी, सैकड़ों महिलाओं की लगी भीड़, पुलिस ने बंद कराई दुकान

कहीं सेल लगी हो और इस बात का पता महिलाओं को न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. सेल शब्द सुनते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है. शॉपिंग महिलाओं की कमजोरी है, पैसे न होने पर भी वो घंटों विंडो शॉपिंग करते नहीं थकती हैं. सेल का नाम सुनते ही वो खिंची चली जाती है....

मुंबई: 10 रुपये में बिक रही थी साड़ी, सैकड़ों महिलाओं की लगी भीड़, पुलिस ने बंद कराई दुकान
10 रूपये की साड़ी से में मची भगदड़, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

कहीं सेल लगी हो और इस बात का पता महिलाओं को न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. सेल शब्द सुनते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है.  शॉपिंग महिलाओं की कमजोरी है, पैसे न होने पर भी वो घंटों विंडो शॉपिंग करते नहीं थकती हैं. सेल का नाम सुनते ही वो खिंची चली जाती है. उल्हासनगर में सेल के दौरान महिलाओं की जबरदस्त भीड़ का मामला सामने आया है. दरअसल उल्हासनगर के गजानन मार्केट में अश्विन सखारे की रंग क्रिएशन नाम की दुकान पर 90 रुपये की साड़ियों को 10 रुपये में बेचा जा रहा है. ये सेल एक हफ्ते के लिए लगा हुआ था. यहां सैकड़ो महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी थी. जिसकी वजह से बगदड़ मच गई थी, सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस को चार दिन में ही सेल बंद करानी पड़ी. एक लीडिंग वेबसाइट को इंटरव्यू में दुकान के मालिक ने बताया कि, 'वो साल भर ग्राहकों से पैसे कमाते हैं, इसलिए समाजसेवा के तौर पर मैंने 90 रुपये की साड़ी 10 रुपये में बेचने का फैसला किया है.

ये सेल 5 जून को शुरू हुई थी, सेल की बढ़ती हुई भीड़ की वजह से दुकान के कर्मचारियों को ग्राहकों को कंट्रोल करना आपे के बाहर हो गया. ग्राहकों से लाइन में खड़े रहने की अपील की गई जिसके बाद भी वो नहीं माने. भगदड़ की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और सेल बंद करवा दी. सेल बंद होने पर भी भीड़ नहीं हटी, इसके बाद भी जब सेल नहीं बंद हुई तो पुलिस ने दिन भर के लिए दूकान बंद करा दी.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद: शॉपिंग मॉल में 10 रुपये में मिल रही थी साड़ी, खरीदने के लिए जुटी भारी भीड़, मची भगदड़

पुलिस के सेल बंद कराने के बाद लाइन में खड़ी महिलाओं की शिकायत है कि घंटो से वो लाइन में थी, उनका नंबर जब आया तो दुकान बंद करा दी गई. सेल बंद होने से महिलाएं काफी दुखी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).