सोनम कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना 34वां बर्थडे, इस खास अंदाज में बहन और पति ने किया विश, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 जून 1985 को हुआ था. अनिल कपूर और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी बेटी सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई....
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 जून 1985 को हुआ था. अनिल कपूर और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी बेटी सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई. सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फ़ॉलो करते हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर सोनम ने रात 12 बजे अपने पूरे परिवार और कुछ ख़ास दोस्तों की मौजूदगी में केक काटा. उनके फैन्स के आलावा बॉलीवुड के लोगों ने सोशल मिडिया पर सोनम को बर्थडे विश किया. उनके पति आनंद आहूजा ने उन्हें बहुत ही ख़ास अंदाज में बर्थडे विश किया, उन्होंने अपनी और सोनम की शादी की रिसेप्शन फोटो शेयर की और लिखा, #girlfriendforever #everydayphenomenal, हैप्पी बर्थडे माय वर्ल्ड. आइए आपको दिखाते हैं आनंद का इन्स्टाग्राम पोस्ट
परिवार और दोस्तों के साथ केक काटकर मनाया बर्थडे, देखें वीडियो
सोनम को उनकी बहन Rhea Kapoor ने भी अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया.आइए दिखाते हैं आपको इन्स्टाग्राम पोस्ट
View this post on Instagram
Happy birthday sister, better half, muse, best friend. Can’t live without you ❤️💖
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बताया मेरे चीयरलीडर, कहा- मेरे समर्थन के लिए हमेशा तैयार
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अपकमिंग मूवी में 'द जोया फैक्टर' नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं . यह फिल्म एक किताब पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

