बॉलीवुड

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बताया मेरे चीयरलीडर, कहा- मेरे समर्थन के लिए हमेशा तैयार

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) के अनुसार, उनके पति और व्यापारी आनंद आहूजा (Anand Ahuja) उनके सबसे बड़े चीयरलीडर हैं...

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बताया मेरे चीयरलीडर, कहा- मेरे समर्थन के लिए हमेशा तैयार
सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Photo Credit- Instagram)

नई दिल्ली:  अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) के अनुसार, उनके पति और व्यापारी आनंद आहूजा (Anand Ahuja) उनके सबसे बड़े चीयरलीडर हैं. शनिवार को फिक्की  लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (FLO) के 35वें वार्षिक सत्र के दौरान सोनम ने लैंगिक समानता पर बात करने के साथ ही यह बताया कि किस तरह उनके पति उनका समर्थन करते हैं.

सोनम ने कहा कि फिल्म जगत में मुझे बराबर नहीं, बल्कि हमेशा एक महिला ही समझा गया, लेकिन मुझे जल्द ही यह अहसास हुआ कि महिलाओं को इससे समझौता नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर की इस फिल्म ने देशवासियों की आखें कर दी थी नम, 3 साल पूरे होने पर शेयर किया ये इमोशनल वीडियो

अपने एक बयान में सोनम ने कहा, "कला समाज का प्रतिबिंब है. शादी के बाद मेरे पति ही मेरे चीयरलीडर हैं और अपना सर्मथन जाहिर करने के लिए उन्होंने अपने नाम के बीच में मेरा नाम जोड़ लिया और वह आनंद सोनम आहूजा बन गए."

पिछले साल आनंद के साथ वैवाहिक बंधन में बंधी सोनम टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ इस सत्र में शामिल हुई थीं. वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो सोनम की अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' है. इसमें उनके साथ दलकेर सलमान हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).