Tik Tok स्टार Garima Chaurasia को T-Series ने किया लॉन्च, सोशल मीडिया पर मचा रखा है तहलका, देखें वीडियो
आजकल जिसको देखो उसे Tik Tok का बुखार चढ़ा हुआ है, यहां तक की बूढ़े और हाउस वाइफ भी इस ऐप से नहीं बच पाई हैं. उन्ही में से एक हैं गरिमा चौरसिया, ये Tik Tok की स्टार हैं. सोशल मीडिया पर उनके एक लाख से भी ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं. गरिमा के Tik Tok वीडियो के सब कायल हो चुके हैं...
आजकल जिसको देखो उसे Tik Tok का बुखार चढ़ा हुआ है, यहां तक की बूढ़े और हाउस वाइफ भी इस ऐप से नहीं बच पाई हैं. उन्ही में से एक हैं गरिमा चौरसिया, ये Tik Tok की स्टार हैं. सोशल मीडिया पर उनके एक लाख से भी ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं. गरिमा के Tik Tok वीडियो के सब कायल हो चुके हैं खासकर फिल्म गली बॉय का रैप बोत हार्ड-बोत हार्ड.. यूट्यूब पर गरिमा चौरसिया और उनकी दोस्त रूगीज़ विनी का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों ने मिलकर इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है. गरिमा के ये लटके-झटके टी-सीरिज को इतने पसंद आए के उन्होंने गरीमा को अपनी नई यूट्यूब एल्बम माशाल्लाह के लिए साइन कर लिया है. उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को पंजाबी सिंगर रवनीत सिंह ने गाया है. गाने का वीडियो भी रवनीत और गरिमा पर फिल्माया गया है. आइए दिखाते हैं आपको गाने का वीडियो...
गरिमा ने अपने Tik Tok वीडियो से लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उन्हें यंगस्टर्स फ़ॉलो भी कर रहे हैं.. आइए आपको दिखाते हैं गरिमा चौरसिया के कुछ Tik Tok वीडियो..
इस गाने का वीडियो चार दिन पहले यानी 5 जून को शेयर किया गया था. तबसे इसे 16 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में गरिमा पहले से भी ज्यादा स्टनिंग दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

