भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये रोमांटिक गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल, देखें वीडियो
भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का गाना मोरे बलमुआ हो..तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. ये गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गया है. गाने में आमप्राली ने जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशंस दिए हैं. लोग इस गाने को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं....
भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का गाना मोरे बलमुआ हो..तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. ये गाना आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Nirahua) पर फिल्माया गया है. गाने में आमप्राली ने जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशंस दिए हैं. लोग इस गाने को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जैसा की सब जानते हैं कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी पर्दे पर लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. एक बार फिर दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर धूम मचा दी है. आम्रपाली का यह पहला गाना नहीं है जिसने यूट्यूब पर धूम मचाई है. इससे पहले उनके एक गाने को यूट्यूब पर साढ़े दस करोड़ व्यूज मिले थे. यह गाना 'राते दीया बुताके' पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का प्रमोशनल सॉन्ग है, जिसे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था. हालही में रिलीज हुए गाने को यूट्यूब पर अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने को अब भी लोग लगातार देख रहे हैं. आइए दिखाते हैं आपको वो गाना
निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों का यूट्यूब पर सिक्का चलता है. दोनों एक साथ कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन जोड़ी भी कहा जाता है. इनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

