सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया है. भारत के राष्ट्रपति (1962-67) के कार्यकाल में उनके छात्र और मित्र चाहते थे कि वह अपना जन्मदिन मनाएं.
गुरुवार यानी आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers Day 2019) के अवसर पर Google ने एनिमेटेड Doodle बनाकर दुनिया भर के शिक्षकों को सम्मानित किया है. Google द्वारा बनाए गए इस खास डूडल में एक लाल रंग का ऑक्टोपस दिखाई दे रहा है.
गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर आ चुका है, पूरी मुंबई के वातावरण में बाप्पा के मंत्र सुनाई दे रहे हैं. 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तगण धूम धाम से उनकी पूजा आराधना करते हैं और ग्यारहवें दिन भारी मन से बाप्पा का विसर्जन कर देते हैं. गणेशोत्सव महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है.
गणेशोत्सव का आज दूसरा दिन है, घरों और पंडालों में रौनक है, ऐसे में बाप्पा के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. चारों ओर गणपति मंत्र और गीत बजाए जा रहे हैं. ये सिलसिला मुंबई और महाराष्ट्र में पूरे दस दिन तक चलेगा.
आज से देशभर में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की भक्ति और आराधना के पर्व गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो गई है. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के इस पावन अवसर पर अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करने के लिए गणपति बाप्पा (Ganpati Bappa) उनके घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजमान हो गए हैं.
जैन धर्म का पवित्र त्योहार पर्यूषण ख़त्म होने वाला है, जिसे संवत्सरी कहते हैं. इस पावन दिन पर जैन धर्म के लोग 'मिच्छामी दुक्कड़म' कहर क्षमा याचना करते हैं. भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाया जाता है. ये पर्व आत्मा की शुद्धि के लिए होता है, इस पर्व में छोटी-छोटी बातों का ध्यान दिया जाता है.
पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर चारों ओर हर्ष और उल्लास है, घरों और पंडालों में मन को मोह लेने वाली मूर्तियां स्थापित की गई हैं. गणेशोत्सव के दौरान आप जब बाप्पा के दर्शन करने जाते हैं तब आपकी नजर श्रृंगार सजावट और उनकी मोहनी सूरत से हटती ही नहीं है. इस दौरान आपका ध्यान बाप्पा के दांतों पर भी गया होगा.
इंडोनेशिया की 20 हजार की करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर है, जबकि इंडोनेशिया मुस्लिम आबादी वाला देश है, यहां सिर्फ 3 प्रतिशत हिंदू हैं, लेकिन ये एक ऐसा देश है जहां नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है. यहां की करेंसी भारतीय मुद्रा की तरह ही प्रसिद्ध है.
अगरतला से उदयपुर जा रहे एक वाहन का पुलिस ने पीछा किया और वाहन को जब्त करने के बाद आज एक महिला को अगरतला शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आरोपी महिला के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है.
Amazon.com उन ग्राहकों को के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करने योजना बनाई है, जो आत्महत्या के बारे में उनकी वेबसाइट पर सर्च करते हैं. कंपनी ने 29 अगस्त को रायटर को बताया, अपनी साइट पर खोजों के बाद उपयोगकर्ताओं ने नूजेस याने फांसी के फंदे और अन्य संभावित हानिकारक उत्पादों की खोज की.
सिरसागंज के एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंधों के चलते पति की हत्या कर दी. दरअसल मृतिका को पता चल चुका था कि उसके पति का उसकी जेठानी से संबंध हैं. इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते थे.
सेफ सिटीज़ इंडेक्स 2019 में कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई है. नई दिल्ली और मुंबई दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से हैं! अध्ययन से पता चला है कि केवल दो भारतीय शहरों ने दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में जगह बनाई है. इस लिस्ट में टोक्यो पहले स्थान पर है.
2 सितंबर (सोमवार) को पड़ने वाली गणेश चतुर्थी से पहले 30 अगस्त (शुक्रवार) को लालबागचा राजा 2019 के फर्स्ट लुक का अनावरण हो चुका है. लालबागचा राजा की आधिकारिक वेबसाइट ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं.
नालंदा जिले का मारी गांव शांति, सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता कम जीता जागता उदहारण है. इस गांव के हिंदू निवासी पूरे मन और सद्भाव से मस्जिद की देखभाल करते हैं. ख़बरों के अनुसार गांव में मुस्लिम आबादी धीरे-धीरे खत्म हो गई और मस्जिद की देखभाल के लिए कोई नहीं बचा. तब इस गांव के हिन्दू आगे आए और एक जूट होकर मस्जिद को संरक्षित किया.
चारों और गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं, हर जगह पांडाल सजाए जा रहे हैं. चारों और हर्षोल्लास है, सभी बाप्पा के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुंबई-महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दौरान रात दिन बाप्पा के दर्शन के लिए लम्बी लाइनें लगी होती है.
भारत कई मंदिरों का घर है और वार्षिक रूप से इस मंदिरों के रखरखाव में करोड़ों रूपये खर्च होते हैं. मंदिर में जानेवाले सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में मीठा या फल दिया जाता है. लेकिन मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ऐसा मंदिर है जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में सोने-चान्दी के सिक्के दिए जाते हैं.
सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चे हैरान कर देनेवाले करतब करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पहले लड़का समरसॉल्ट करता है, उसके बाद लड़की गुलाटियां खाती हुई बड़ी ही आसानी से अपने पैरों पर लैंड कर जाती है.
चीन में हमेशा अजीबो गरीब घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं. एक बार फिर चौंका देनेवाली घटना सामने आई हैं. यहां रहने वाले एक व्यक्ति को पिछले 30 सालों से सिरदर्द और चक्कर आ रहे हैं. डॉक्टर के पास जाने के बाद उन्होंने बताया कि, उन्हें मिर्गी की समस्या है. जिसके बाद शख्स पिछले 30 साल से मिर्गी की दवाई खा रहा था.
आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि, शेर भूखा मर जाता है, लेकिन कभी घास नहीं खाता. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शेर के बारे में बताएंगे, जिसने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया है. जी हां गुजरात के जंगलों में घास चरते हुए शेर को पाया गया है.
चारों ओर गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है, लोग भगवान के आगमन के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इको फ्रेंडली मूर्ति स्थापित करें. वहीं मंगलुरू के एक व्यक्ति ने प्रकृति को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाने की एक जबर्दत खोज की है.