Lalbaugcha Raja 2019 Mukh Darshan LIVE Streaming Day 3: लालबाग के राजा की आरती और दर्शन का मौका हाथ से न जाने दें, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट
गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर आ चुका है, पूरी मुंबई के वातावरण में बाप्पा के मंत्र सुनाई दे रहे हैं. 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तगण धूम धाम से उनकी पूजा आराधना करते हैं और ग्यारहवें दिन भारी मन से बाप्पा का विसर्जन कर देते हैं. गणेशोत्सव महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है.
Lalbaugcha Raja 2019 Mukh Darshan LIVE Streaming Day 3: गणेश चतुर्थी का शुभ अवसर आ चुका है, पूरी मुंबई के वातावरण में बाप्पा के मंत्र सुनाई दे रहे हैं. 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तगण धूम धाम से उनकी पूजा आराधना करते हैं और ग्यारहवें दिन भारी मन से बाप्पा का विसर्जन कर देते हैं. गणेशोत्सव महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है. बाप्पा की स्थापना बड़े-बड़े पंडालों में की जाती है. उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. गणेशोत्सव की बात हो और लालबाग के राजा का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है. लालबागचा राजा मुंबई का सबसे पुराना मंडल है. आजादी के पहले यानी वर्ष 1934 से यहां बाप्पा की स्थापना की जा रही है. इस बार उनकी स्थापना का 86वां वर्ष है. लालबाग़ के राजा के राजशी पांडाल में हर मशहूर हस्तियां आती हैं. चतुर्थी के दिन बाप्पा की स्थापना की जाती है, इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इसलिए उनके जन्मदिन के रूप में गणेशोत्सव मनाया जाता है. लालबाग के राजा के दर्शन के लिए 5 किलोमीटर लम्बी लाइन लगती है. लोग दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए आते है और घंटो लाइन में खड़े रहते हैं.
बहुत से लोग हैं जो बाप्पा के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी लालबाग के राजा के मुख दर्शन और आरती का लाइव नजारा बिना किसी परेशानी के देखना चाहते हैं तो यह मुमकिन है. इसमें इंटरनेट आपकी काफी मदद कर सकता है और आप लाइव स्ट्रीमिंग व लाइव टेलीकास्ट के जरिए लालबागचा राजा के मुख दर्शन के साथ आरती भी देख सकते हैं. बाप्पा का दर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको करवाएंगे बाप्पा के दर्शन और लाइव आरती.
Lalbaugcha Raja 2019 Mukh Darshan and Arti:
यह भी पढ़ें: Ganeshotsav 2019: अष्टविनायक के स्वरूपों में दूसरा है श्री चिंतामणि, जानिए क्यों पड़ा था बाप्पा का ये नाम
लालबाग के राजा की प्रतिमा बहुत अनोखी है, ये पूरी मुंबई में सिर्फ एक ही है, इसे मुंबई का स्पेशल कारीगर बनाता है और इस प्रतिमा पर कॉपीराइट है. लालबाग के राजा की प्रतिमा के अलावा कोई दूसरी प्रतिमा बिना परमिशन के बनाई नहीं जा सकती है. बाप्पा की इस प्रतिमा को ‘नवसाचा गणपति’ कहते हैं. जिसका मतलब है सभी इच्छाएं पूरी करनेवाला. बाप्पा के आशीर्वाद के लिए हर साल लालबाग के राजा पांडाल में लाखों भक्त आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2019 04:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

