सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
Google ने हान्स क्रिश्चियन ग्रैम (Hans Christian Gram) की 166वीं जयंती पर एक खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया है. ग्रैम को स्टेन टेक्निक के इजात के लिए जाना जाता है. इस तकनीक बैक्टीरिया की प्रजातियों का पता लगाया जाता है. 13 सितंबर 1853 में कोपेनहैगन, डेनमार्क में ग्रैम का जन्म हुआ था.
पारिग के जंगल में पुलिस को एक लड़की का जला हुआ शव मिला. शव के जले हुए अवशेषों की जांच में पता चला है कि, उसके प्रेमी ने कथित तौर पर कर्नाटक के कालाबुरगी में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका गर्भपात कराने की प्रक्रिया के दौरान मौत के बाद उसके शरीर को जलाने का प्रयास किया.
हान्स क्रिश्चियन ग्रैम की 166वीं जयंती पर Google ने खास Doodle बनाकर उन्हें याद किया है. इस डूडल को डेनिश गेस्ट आर्टिस्ट मिकेल सोमर (Mikkel Sommer) ने बनाया है. इसमें उन्होंने ग्रैम द्वारा किए गए महत्त्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया है. हान्स क्रिश्चियन ग्रैम की मृत्यु 4 नवंबर 1938 को हुई.
भारत देश अपनी संस्कृति और पौराणिक मंदिरों के लिए जाना जाता है. प्राचीन किलों और मंदिरों में कई राज दफन हैं. भारत में ऐसे कई प्राचीन मंदिर खंडहर बने हुए हैं, जहां कई राज दफ़न हैं और किसी की इन्हें जानने की हिम्मत नहीं हुई. लेकिन आर्कियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के ढूंढने पर कई मंदिरों से खजाने मिले.
भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टारप्लस के मशहूर सीरियल में डायन का किरदार निभाने वाली मोनालिसा को कौन नहीं जानता. टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद मोनालिसा पहले से ज्यादा मशहूर हो चुकी हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
सूखे से बचने के लिए मध्यप्रदेश के लोगों ने मेंढक और मेंढकी की शादी करवाई, ताकि इंद्र देव प्रसन्न हो जाए और अच्छी बारिश हो. इस बार मध्यप्रदेश में इतनी ज्यादा बारिश हुई कि वहां भयानक बाढ़ आ चुकी है. इस आपदा से बचने के लिए वहां के लोगों ने कुछ ऐसा तरीका निकाला है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.
आज अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. इस दिन भगवन विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. भगवान विष्णु का दूसरा नाम अनंत देव है. अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस भी कहा जाता है.
एक 20 वर्षीय महिला ने क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए अपने जुड़वा बेटों को बेच दिया. महिला ने बच्चों को £7,400 में बेच दिया. ये बच्चे सिर्फ दो सप्ताह के थे, महिला ने बच्चों को एक ऐसे परिवार को बेच दिया जो पूर्वी चीन में उससे 700 किलोमीटर दूर रहते हैं. महिला ने इन पैसों से अपने लिए एक नया फोन ख़रीदा.
क्राइम ब्रांच ने बुधवार को उपनगरीय मलाड में एक टैक्सी के लिए इंतजार कर रही एक महिला के सामने 32 वर्षीय ऑटोड्राइवर को कथित रूप से अपना पेर्सनल पार्ट दिखाने और चमकाने और मास्टरबेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये घटना 1 सितंबर की देर रात को न्यू लिंक रोड पर चिंचोली बंदर बस स्टॉप पर जब महिला अपनी कैब का इंतजार कर रही थी.
लोगों से एक पत्नी बड़ी मुश्किल से संभाली जाती है, वहीं कोयम्बटूर में एक ऐसा शख्स है जिसने दो शादियां की है और तीसरी करने की फिराक में है. खबरों के अनुसार शख्स मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर तीसरी शादी करने के लिए लड़की की तलाश में था. ये बात जब शख्स की दोनों पत्नियों को पता चली तो वे आपे से बाहर हो गईं.
बॉम्बेल दुनिया का सबसे छोटा मेल घोड़ा है, इसकी उंचाई खुर से लेकर कंधे तक सिर्फ 56.7 सेंटीमीटर यानी 1 फुट 10 इंच है. बॉम्बेल के मालिक पेट्रीक और कटारजीना ज़िलिस्का का कहना है कि बॉम्बेल का व्यक्तित्व और ह्रदय दोनों विशाल है. दोनों ने घोड़े को पहली बार 2014 में देखा था.
कामोठे में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपने सगे भाई से बदला लेने के लिए अपनी भाभी और 2 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर हत्या कर दी. इस घटना के बाद कामोठे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मैसाचुसेट्स के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक टेस्ला कार का ड्राइवर हाइवे पर गहरी नींद में सोता हुआ दिखाई दे रहा है. टेस्ला एक ऑटोपायलट फंक्शन वाली कार है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसके बाद भी ड्राइवरों को सतर्क रहने की जरूरत है.
विक्टोरिया अस्पताल में 45 वर्षीय एक गृहिणी की सोमवार को सिर दर्द की वजह से मृत्यु हो गई. महिला को पिछले 15 सालों से सिरदर्द की शिकायत थी. इस बीमारी के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें दवाईयां प्रिस्क्राइब की थीं और उनका इलाज जारी था.
तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करनेवालों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद यात्रा करने वालों को आईआरसीटीसी अब होटल बुकिंग, टैक्सी सेवा, सामान लेने और छोड़ने जैसी कई सुविधाएं प्रदान करने वाली है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने सोमवार 9 सितंबर को कहा कि, "आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं लेकर आया है.
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMOCL) में विभिन्न वर्गों में 1,053 गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. MMRDA की आधिकारिक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर इन पदों के बारे में सूचना दी गई है.
इंसानों ने बेजुबान जानवरों पार अत्याचार के मामले अक्सर सुनाई देते रहते हैं, खासकर सड़क के कुत्तों के साथ. सड़क के एक कुत्ते के साथ के शख्स की बेरहमी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक दिल देहला देनेवाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूल का चौकीदार अपनी बाइक में कुत्ते को बांधकर बेरहमी से एक किलोमीटर तक घसीटा.
वायनाड के प्रसिद्ध जंगली हाथी मणियन का शनिवार को निधन हो गया. मणियन की मौत के बाद इरुलम गांव और केरल के बाकी हिस्सों के लोग बहुत दुखी हैं. 36 वर्षीय हाथी पर जंगली हाथियों के झुंड ने हमला किया था. मणियन को बेथेरी के पास कुरिचेदु जंगल के पास बेजान पाया गया. मणियन कोई साधारण जंगली हाथी नहीं था.
आज रविवार 8 सितंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी हुई विशालकाय डायनासोर की मूर्ति ढह गई. इस मूर्ति की ऊंचाई 30 फीट थी. डायनासोर की इस विशाल मूर्ति को बनाने में 2 करोड़ रूपये लगे थे. इसे बनाने में लगभग एक महीने से ज्यादा का समय लगा था.
पिछले दो दिनों से मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई नीचले इलाकों में पानी भर गया है. यही नहीं सड़कों और रेलवे ट्रैक्स पर भी पानी भर गया है. जल भराव के कारण ट्रेनें धीमी चल रही हैं. मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है.