सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
यह बार-बार साबित हुआ है कि जानवर मनुष्यों की तुलना में एक दूसरे के प्रति अधिक दयालु हैं. इस बात की पुष्टि एक बार फिर एक वीडियो के जरिए हुई है. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा, सड़क के बीचों बीच चल रहे कछुए के बच्चे को जाने के लिए रास्ता देता है
एक व्यक्ति के घर के बाथरूम से आधी रात को अजीब-अजीब आवाजें आ रही थीं. उन्हें लगा कि शायद बिल्ली होगी. जब उन्होंने देखने के लिए दरवाजा खोला तो मगरमच्छ को देख कर उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा. मगरमच्छ घर के कोने में बैठकर अपने नुकीले दांत दिखाकर उन्हें घूर रहा है.
दुनिया में अजीबो गरीब लोग हैं, जिनके शौक भी उनकी तरह ही अजीब हैं. 24 वर्षीय अंबर ल्यूक ने अपनी पूरी बॉडी को लेडी ड्रैगन के रूप में ट्रांसफॉर्म कर लिया है. इस महिला ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में अब तक $ 37,000 से अधिक खर्च किया है.
स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) आज मंगलवार 5 नवंबर को मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) टियर परिणाम घोषित करने की संभावना है. उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
आज 5 नवंबर 2019 के दिन पुरे देश में आंवला नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी यानी अक्षय नवमी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन व्रत रख आंवले के वृक्ष पूजा की जाती है. आज के दिन आंवले के वृक्ष नीचे भोजन बनाया जाता है और भगवान को भोग लगाकर वृक्ष के नीचे ही बैठकर भोजन किया जाता है.
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष नवमी को आंवला पूजन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखा जाता है और विधि विधान से आंवले के पेड़ की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है.
आंवला नवमी महिलाओं द्वारा खुशी के साथ मनाया जाता है. आंवला नवमी पर महिलाएं अपने परिवार की उपलब्धि और कल्याण के लिए व्रत रखती हैं और भगवान से प्रार्थना करती हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार कार्तिक माह में शुक्ल नवमी के दिन मनाया जाता है. इस साल आंवला नवमी 5 नवंबर को पड़ रही है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं.
पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या फोन पत्नी के हाथ लग जाए तो उनकी हालत पतली हो जाती है. चोरी पकड़ी जाने के बाद पति को जो पापड़ बेलने पड़ते हैं, इसका अंदाजा सिर्फ वही लगा सकते हैं जो मर्द रंगे हाथ पकड़े गए हैं. इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी महिला सहकर्मी के साथ फिल्म देखने जाना बहुत महंगा पड़ा गया.
भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने एक बार फिर यूट्यूब पर आग लगा दी है. दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर व्यूज बटोरने के लिए मशहूर है. एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की आनेवाली फिल्म का भोजपुरी गाना 'पाला में लगा के कड़ी' सुर्खियां बटोर रहा है.
न्यू जर्सी के एक 21 वर्षीय युवक को 19 साल की युवती की मौत के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया गया. ख़बरों के अनुसार दोनों हैलोवीन पार्टी के बाद घर के बाहर कार में सेक्स कर रहे थे, मृतका का नाम फ्रांसिस विक्टोरिया गार्सिया (Francis Victoria Garcia) है और शुक्रवार को न्यू जर्सी में हैकेंसैक में एक ऊंची बिल्डिंग के नीचे खड़ी कार में मृत पाया गया.
श्री कृष्ण भारत भर में विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में लोग गोपाष्टमी का शुभ त्योहार हर्षोल्लास से मनाते हैं. यह बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. पौराणिक कथाअनुसार आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कानी उंगली पर गोर्वर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव के कहर मुसलाधार बारिश से ग्रामीणों को बचाया था.
शकुंतला देवी जो 'मानव कंप्यूटर' के नाम से जानी जानेवाली शकुंतला देवी गणित की विद्वान थीं. शकुंतला देवी का जन्म 4, नवंबर 1929 को बैंगलोर में गरीब और रूढ़िवादी कन्नड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता ने मंदिर के पुजारी बनने के खिलाफ विद्रोह किया था.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह में शुक्ल नवमी के दिन आंवला नवमी यानी अक्षय नवमी मनाई जाती है. यह देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले मनाया जाता है. इस साल आंवला नवमी 5 नवंबर को पड़ रही है. ऐसा माना जाता है कि आंवला नवमी के दिन ही सतयुग शुरू हुआ था.
हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार छठ काठमांडू घाटी में धूम धाम से मनाया गया. नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और उपाध्यक्ष नंदा बहादुर पुन शनिवार को राजधानी काठमांडू के कमल पोखरी में छठ पर्व समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर राष्ट्रपति भंडारी ने पूजा की और उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया.
समस्तीपुर में आज छठ पूजा के दौरान एक घाट के पास मंदिर की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा बचाव कार्य जारी है. ये मामला समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव स्थित काली मंदिर का है.
देश में महापर्व छठ का उत्सव हर जगह धूम धाम से मनाया गया. यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर भारत, बिहार पटना आदि जगहों पर बड़ी हो धूम धाम से मनाया जाता है. यह त्योहार सूर्य को और उनकी बहन छठी मैया को सपर्पित है. इसलिए इस पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ और सुबह उगते हुए सूर्य को उषा अर्घ दिया जाता है.
संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (Combined Defence Services Exam (II) 2019 के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं. ये परीक्षा 8 सितंबर 2019 को आयोजित किए गए थे. उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन upsc.gov.in पर देख सकते हैं.
पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के बाद छठ पूजा शुरू हो चुका है. यह बिहार के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. छठ पूजा चार दिन तक मनाया जानेवाला त्योहार है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के छठे दिन मनाया जाता है. इस वर्ष छठ पूजा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मनाई जाएगी.
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने शुक्रवार को आरआरबी जेई सीबीटी 2 परिणाम 2019 की घोषणा कर दी है. काफी समय से रिजल्ट का वेट कर रहे उम्मीदवारों का अब इन्तजार ख़त्म हो चुका है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 रिजल्ट 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया है.
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस साल छठ के अवसर पर अपने फैन्स को अच्छा तोहफा दिया है. इस साल छठ पूजा के अवसर पर आम्रपाली ने नया छठ गीत गाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गीत के बोल हैं 'भईल अरग के बेर न करीं अबेर'. इस गीत को खुद आम्रपाली ने गाया है.