इंदौर: सहकर्मी के साथ फिल्म देखने गए शख्स को पत्नी और साली ने पकड़ा रंगे हाथ, उसके बाद जो हुआ... देखें वीडियो
पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या फोन पत्नी के हाथ लग जाए तो उनकी हालत पतली हो जाती है. चोरी पकड़ी जाने के बाद पति को जो पापड़ बेलने पड़ते हैं, इसका अंदाजा सिर्फ वही लगा सकते हैं जो मर्द रंगे हाथ पकड़े गए हैं. इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी महिला सहकर्मी के साथ फिल्म देखने जाना बहुत महंगा पड़ा गया.
इंदौर: पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या फोन पत्नी के हाथ लग जाए तो उनकी हालत पतली हो जाती है. चोरी पकड़ी जाने के बाद पति को जो पापड़ बेलने पड़ते हैं, इसका अंदाजा सिर्फ वही लगा सकते हैं, जो मर्द रंगे हाथ पकड़े गए हैं. इंदौर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी महिला सहकर्मी के साथ फिल्म देखने जाना बहुत महंगा पड़ा गया. जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दो महिलाएं एक लड़की और शख्स की जमकर कुटाई करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि आसपास बहुत सारी भीड़ जमी हुई है. एक लड़की रोती हुई और उसके बाल बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं, ये वही लड़की है जो अपने सहकर्मी के फिल्म देखने गई थी. वीडियो में आसपास के लोग ये बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ये लड़की घर बिगाड़ रही है, इसे पुलिस के हवाले करो.
दोनों बहनों ने जमकर उस लड़की पिटाई की और जब महिला का पति बीच बचाव में आया तो पत्नी और साली ने मिलकर उसकी भी पिटाई की. वीडियो में दोनों महिलाएं बाल खींचकर लड़की की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस झगड़े को छुड़ाने के बजाय लोग तमाशा देख रहे थे और मोबाइल में वीडियो बना रहे थे.
देखें वीडियो:
पत्नी और साली ने फिल्म देखकर निकले पति और सहकर्मी की कर दी पिटाई, @ndtvindia #MondayMorning pic.twitter.com/uaQKuMYrHe
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) November 4, 2019
यह भी पढ़ें: महिला ने किया डांस तो पति ने बैट से की पिटाई, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लड़की के साथ फिल्म देखने गए शख्स को ठरकी बताया और कहा कि शायद लड़की उसके साथ किसी मज़बूरी में फिल्म देखने गई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

