सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 2020 हॉलिडे लिस्ट जारी की है, ये सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू होगी. इस नए हॉलिडे लिस्ट में कई बदलाव किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जी एल शर्मा द्वारा शुक्रवार देर रात जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पिछले कैलेंडर में 28 पब्लिक हॉलीडेज थे, जबकि इस साल जारी नई लिस्ट में सिर्फ 27 सार्वजनिक अवकाश मनाए जाएंगे.
कैप्टन ओंकार और उनकी टीम ने मिलकर भारतीय सेना के ट्रकों के लिए एक ऐसा सेफ्टी सिस्टम बनाया है, जिससे दुर्घटनाएं अब रोकी जा सकेंगी. ये सिस्टम आर्मी की ट्रकों और वाहनों में लगाया जाएगा, जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी.
सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का गल्ली किकेट खेलता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सबसे ज्यादा आकर्षण की बात ये है कि इसमें एक दिव्यांग बच्चा बैटिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. बॉल डालने के बाद दिव्यांग बच्चा एक बेहतरीन शॉट तो मारता ही है, बल्कि तेजी से दौड़कर रन लेता हुआ भी दिखाई देता है.
देश में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सुनाई देती रहती हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की दिल दहला देनेवाली एक घटना सामने आई है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा चार वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया.
तीन दिव्यांग बच्चों को सूर्य ग्रहण के दौरान कालाबुरागी के ताजसुल्तानपुर गांव में उनके मां बाप ने अन्धविश्वास में आकर गर्दन तक दफना दिया था, क्योंकि उनके माता-पिता का मानना था ऐसा करने से उनके बच्चे की विकृति ठीक हो जाएगी. तीनों बच्चों को दो घंटे से अधिक समय तक गड्ढे में रखा गया था.
खूंटी में आज यानी 26 दिसंबर एक महिला की आधी जली हुई लाश मिली है. डीएसपी आशीष महली के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई और उसे पूरी तरह से जलाने की कोशिश की गई. जांच के बाद पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद लाश को खेतों में लाकर जलाया गया है.
दुनिया में ऐसे लोग हैं जो एक्पेरिमेंट्स करते रहते हैं और कभी कभी उनका एक्पेरिमेंट्स इतना सफल साबित होता है कि वे दुनिया भर में प्रसिद्ध हो जाते हैं. ऐसा ही एक लड़का है तमिलनाडु का एनजी अरुण प्रभु प्रभु अपने तीन पहिए के टेम्पो पर एक्पेरिमेंट कर बहुत ज्यादा फेमस हो चुके हैं. प्रभु तमिलनाडु के नामक्कल जिले के रहने वाले हैं और वे एक आर्किटेक्चर हैं.
काम के दौरान टॉयलेट में टाइमपास करने वाले कर्मचारियों के लिए एक ख़ास टॉयलेट बनाया गया है. जिस पर वे 7 मिनट से ज्यादा नहीं बैठ पाएंगे. अक्सर देखा जाता है कि लंबे और आरामदायक टॉयलेट सीट पर लोग न्यूजपेपर पढ़ना, फोन का इस्तेमाल करना, घंटो फोन पर बात करना या काम के दौरान पावर नैप लेने के लिए टॉयलेट सीट का इस्तेमला करते हैं.
जंगली जानवरों को देखना बच्चों को काफी आकर्षक लगता है. लेकिन जब जंगली जानवर आपके करीब आकर आपका शिकार करने की कोशिश करें तो इससे डरावना और खतरनाक कुछ भी नहीं हो सकता. एक आयरिश बच्चा अपने माता पिता के साथ जू (Zoo) में जंगली जानवर देखने गया था. इस दौरान एक साइबेरियन टाइगर ने उस झपट्टा मार दिया.
26 दिसंबर 2019 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं बल्कि आंशिक यानी कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होगा. इस ग्रहण में सूर्य जलते हुए कंगन की तरह दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर गुरुवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगा. कुंडलाकार सूर्य ग्रहण 2019 उत्तर पूर्वी अफ्रीका और उत्तर पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के साथ एशिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा.
क्रिसमस ईसाइयों का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे यीशु मसीह के जन्म की याद में मनाया जाता है. यह हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है. क्रिसमस की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि गैर इसाई भी इस त्योहार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं. इस दिन गवरमेंट हॉलिडे होता है. क्रिसमस से पहले तैयारी के दौरान की अवधि को "एडवेंट सीज़न" कहा जाता है.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शेड्यूल कास्ट डिपार्टमेंट के चेयरमैन नितिन राउत ने गुरुवार 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम (CM) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को पत्र लिखकर गन्ने के खेतों में काम करने वाली बीड और उस्मानाबाद की महिला मजदूरों के लिए मदद की गुहार लगाई है. नितिन राउत ने अपने इस पत्र में लिखा कि बीड और उस्मानाबाद में करीब 30 हजार से ज्यादा गरीब महिलाएं हैं जिन्हें सर्जरी के जरिए अपना यूट्रस निकलवाना पड़ा है
हम साल 2019 को अलविदा कहने वाले हैं और नए साल में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले सूर्य लगनेवाला है. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगनेवाला है. यह एक खगोलीय घटना है, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरती है, जिसकी वजह से सूर्य पूरी तरह से ढंक जाता है और उसका सिर्फ आंशिक भाग यानी सूर्य जलते हुए कंगन की तरह दिखाई देता है.
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के कार्यालय, राजस्व और मजिस्ट्रेट अदालतें 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के मद्देनजर बंद रहेंगी. शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि सूर्य ग्रहण के दिन सभी स्कूल और कॉलेजेस बंद रहेंगे. विशेष रूप से भारत के कई हिस्सों में सूर्योदय के बाद सुबह 9 बजे से 12.29 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा.
क्रिसमस का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, इस त्यौहार को शुरू होने में कुछ ही वक्त बचा है. क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर के लोगों द्वारा मनाया जाता है. दिन ईसा मसीह भगवान के पुत्र और ईसाई धर्म के पवित्र त्रिमूर्ति (पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा) के जन्म का प्रतीक है. यीशु का जन्म बेथलहम में मैरी और जोसेफ के घर में हुआ था, हालांकि इसका कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं है यीशु का जन्म वास्तव में 25 दिसंबर को हुआ था, क्योंकि उस वक्त ग्रेगोरियन कैलेंडर मौजूद नहीं था.
Google ने आज तीन अपने तीन 'हॉलीडे सीज़न' का आज तीसरा चमचमाता हुआ Doodle बनाकर शुभकामनाएं दी है. आज के डूडल को रंगीन झिल मिलाती हुई लाइट्स से लपेटा गया है. गूगल शब्द में 'O' की जगह दो बॉल सजाए गए हैं. यही नहीं Google ने अपने होमपेज पर एक लाइव सैंटा ट्रैकर भी दिया है.
भारत में सुशासन दिवस हमारे पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को मनाया जाता है. उन्हें राष्ट्र के लिए नेतृत्व, सेवा, सही निर्णय और एक जबरदस्त राजनीतिक माइंडसेट के लिए जाता है. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की.
मध्य प्रदेश सरकार ने सांडों पर एक व्यापक डेटाबेस जारी किया है जिसे 'साइर डायरेक्टरी' कहा जाता है. यह डेटाबेस लोगों को उनकी गायों के लिए एक "सही मैच" खोजने के लिए तैयार किया गया है. डायरेक्टरी में 200 बैलों का विवरण है. इस डायरेक्टरी को मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव द्वारा 21 दिसंबर को जारी किया गया था.
मद्रास हाई कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रिसमस और नए साल की पार्टियों के दौरान होटलों, पबों को बिना लाइसेंस के संगीत बजाने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित किए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड की सभी म्यूजिक कंपनीज ने अपने लेबल म्यूजिक ट्रैक्स पॉपुलर या इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस और नोवेक्स कम्युनिकेशन को दिए हैं.
लोगों की फेवरेट फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने नाश्ते के मेन्यू में मसाला डोसा बर्गर की शुरुआत की है. जिसके बाद से ट्विटर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आणि शुरू हो गईं हैं.नए मसाला डोसा बर्गर में भारतीय मसालों के साथ ग्रील्ड सब्जी की पैटी और सांबर का हल्का स्वाद होगा. ये बर्गर एक थिक रसम सॉस के साथ उपलब्ध है, जो आपको दक्षिण भारतीय व्यंजन का टेस्ट देगा.