केंद्र शासित राज्य बनने के बाद जम्मू और कश्मीर में सार्वजानिक छुट्टियों की नई सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 2020 हॉलिडे लिस्ट जारी की है, ये सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू होगी. इस नए हॉलिडे लिस्ट में कई बदलाव किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जी एल शर्मा द्वारा शुक्रवार देर रात जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पिछले कैलेंडर में 28 पब्लिक हॉलीडेज थे, जबकि इस साल जारी नई लिस्ट में सिर्फ 27 सार्वजनिक अवकाश मनाए जाएंगे.
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 2020 हॉलिडे लिस्ट जारी की है, ये सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू होगी. इस नए हॉलिडे लिस्ट में कई बदलाव किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जी एल शर्मा (G L Sharma) द्वारा शुक्रवार देर रात जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पिछले कैलेंडर में 28 पब्लिक हॉलीडेज थे, जबकि इस साल जारी नई लिस्ट में सिर्फ 27 सार्वजनिक अवकाश मनाए जाएंगे. अब अक्टूबर 26 को विलय दिवस की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि 13 जुलाई को शहीद दिवस पर मिलने वाली सार्वजानिक छुट्टी और 5 दिसंबर को शेख अब्दुल्ला की जयंती पर मिलने वाली छुट्टी को रद्द कर दी गई है. इस दिन को साल 2020 के कैलेंडर लिस्ट से हटा दिया गया है.
इनके अलावा 46 छुट्टियां हैं, जिनमें कश्मीर क्षेत्र के लिए चार प्रांतीय अवकाश, जम्मू के लिए तीन, 8 लोकल हॉलीडेज और चार रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे शामिल हैं. बता दें कि साल 2019 के कैलेंडर में 47 छुट्टियां थीं. जारी किए गए साल 2020 के कैलेन्डर में 26 अक्टूबर यानी विलय दिवस की छुट्टी को 72 साल बाद छुट्टियों के कैलेंडर में जगह मिली है.
देखें पूरी लिस्ट:
Big decision by Union Territory of Jammu & Kashmir. No holiday now 2020 onwards on the birth anniversary of Sheikh Abdullah (National Conference) and so called Martyrs Day which was also marked as Black Day by many sections of the society. Decision likely to see fireworks. pic.twitter.com/qJgdRo3AGj
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) December 27, 2019
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अर्धसैनिक बलों की 72 टुकड़ियों को बुलाया वापस
26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरि सिंह ने इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेस ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करके भारत के डोमिनियन में प्रवेश करने पर सहमति व्यक्त की, जिसे भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा एक दिन बाद विधिवत स्वीकार कर लिया गया. उनके शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 1931 में इस दिन डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के सैनिकों द्वारा गोलीबारी में मारे गए लोगों की याद में हर साल 13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में शहीद दिवस मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

