देश

बिहार: मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

देश में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सुनाई देती रहती हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की दिल दहला देनेवाली एक घटना सामने आई है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा चार वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया.

बिहार: मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर
जांच अधिकारी राम नरेश पासवान, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

बिहार: देश में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सुनाई देती रहती हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की दिल दहला देनेवाली एक घटना सामने आई है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा चार वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया. बच्ची को गंभीर हालत में श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (Shrikrishna Medical College and Hospital) में भर्ती कराया गया है. बच्ची की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है.

आजाद के रूप में पहचाने गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) राम नरेश पासवान (Ram Naresh Paswan) ने कहा, "घटना 26 दिसंबर की रात में अहियापुर पुलिस स्टेशन सीमा के अंदर हुई थी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की हालत गंभीर है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

देखें पोस्ट:

यह भी पढ़ें: बिहार: रेप में नाकाम आरोपी ने मुजफ्फरपुर में लड़की को जिंदा जलाया, पीड़िता की हुई मौत- पिता ने मांगा इंसाफ

बता दें कि तीन दिन पहले 25 दिसंबर को ऐसा ही एक मामला सामने आया था. जहां बिहार के पूर्णिया में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद तीन नाबालिग लड़कों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों की उम्र 12 से 15 वर्ष है. ये घटना तब हुई जब बच्ची खाने के बाद पड़ोस के घर में टीवी देखने गई और देर रात वापस नहीं लौटी. सुबह एक दुकान के पास उसकी की लाश मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).