झारखंड: खूंटी में मिली महिला की आधी जली हुई लाश, बलात्कार के बाद जलाकर मारने की आशंका
खूंटी में आज यानी 26 दिसंबर एक महिला की आधी जली हुई लाश मिली है. डीएसपी आशीष महली के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई और उसे पूरी तरह से जलाने की कोशिश की गई. जांच के बाद पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद लाश को खेतों में लाकर जलाया गया है.
झारखंड: खूंटी में आज यानी 26 दिसंबर को एक महिला की आधी जली हुई लाश मिली है. डीएसपी आशीष महली को अंदेशा है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और उसे पूरी तरह से जलाने की कोशिश की गई. लाश को देखकर पुलिस को लगता है कि हत्या के बाद लाश को खेतों में लाकर जलाया गया है. पुलिस ने बताया कि लाश का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जल गया है. यह लाश आज सुबह तिरिलटोली गांव के बाहर सड़क के किनारे एक खेत में मिली. पुलिस को अंदेशा है कि एक रात पहले युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया, उसके बाद अंधेरे की आड़ में खेतों में लाकर जला दिया गया.
महिला की हथेली पर टैटू भी पाया गया है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ़ हो पाएगा कि महिला का बलात्कार हुआ है या नहीं. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने में और आगे की जांच में जुटी हुई है. कुछ स्थानीय लोगों ने लाश देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी.
देखें ट्वीट:
Jharkhand: Half-burnt body of a woman found in Khunti, today. DSP Ashish Mahli (in pic) says,"Prima facie it appears that body was brought from somewhere else and an attempt was made to burn here. We are investigating the matter". pic.twitter.com/c2QEcJeJxA
— ANI (@ANI) December 26, 2019
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने 16 साल की छात्रा के साथ किया बलात्कार, जलाया जिंदा
ख़बरों के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 25 साल रही होगी. ऐसी भी अटकलें हैं कि वह गर्भवती हो सकती है, हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. घटनास्थल पर एक लेडिज पर्स भी मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

