देश

उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने 16 साल की छात्रा के साथ किया बलात्कार, जलाया जिंदा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदार नगर में एक बच्ची के रेप के बाद जिन्दा जला देने की घटना सामने आई है. इस घटना ने आस पड़ोस के लोगों को हिलाकर रख दिया है. बच्ची कमरे में अकेली सो रही थी, आरोपी कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया...

उत्तर प्रदेश: पड़ोसी ने 16 साल की छात्रा के साथ किया बलात्कार, जलाया जिंदा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले के दिलदार नगर में एक बच्ची के रेप के बाद जिंदा जला देने की घटना सामने आई है. इस घटना ने आस पड़ोस के लोगों को हिलाकर रख दिया है. बच्ची कमरे में अकेली सो रही थी, आरोपी कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कमरे में पड़ा मिट्टी का तेल लड़की पर छिड़कर उसे जिंदा जला दिया. लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस और परिवार के लोग जाग गए और उसे बचाने के लिए आए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्ची बहुत ज्यादा जल गई थी.

पीड़ित बच्ची को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई. आरोपी पड़ोसी मेहंदी खान को पुलिस ढूंढने में जुटी हुई है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र पी. शुक्ला ने बताया पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी मेंहदी खान की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिव्यांग युवक ने 7 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद नाली में मारकर फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के निहार विहार में एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची अचानक से गायब हो गई थी. परिजनों के ढूंढने के बाद भी बच्ची नहीं मिली. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया लेकिन, पुलिस ने इस मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं ली. दूसरे दिन बच्ची का शव बरामद किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).