सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है, जिसे प्यार के महीने के नाम से भी जाना जाता है. जल्द ही लव वीक की भी शुरुआत होनेवाली है और लव वीक का पहला दिन रोज़ डे होता है. ऐसे में लोग पीछे कैसे रह सकते हैं. रोज डे हर साल की तरह 7 फरवरी को मनाया जाएगा. रोज़ डे से ही लव वीक की शुरुआत होती है.
ये सभी को पता है कि सांप मेंढकों को खाते हैं, अगर हम आपको ये कहें कि मेंढक ने एक सांप को खा लिया तो आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यही सच है. हाल ही में शेयर की गई एक तस्वीर में एक मेंढक सांप खाता हुआ दिखाई दे रहा है और वो कोई आम सांप नहीं बल्कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप है. शेयर की गई तस्वीर में एक हरे रंग का मेंढक एक विषैला तटीय ताइपन खाता हुआ दिखाई दे रहा है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से है.
माटुंगा रोड रेलवे ब्रिज पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स को केवल चोरी की सजा मिली है क्योंकि दो पीड़ितों ने उसके खिलाफ सिर्फ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. माटुंगा ब्रिज पर मौजूद सीसीटीवी फूटेज में शख्स के महिलाओं को किस करने, गलत तरीके से टच करने और मास्टरबेट करने की हरकत सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई है.
TikTok लड़कों को और लड़कियों दोनों के लिए बहुत बड़ा मंच बन चुका है. ऐसे बहुत से वीडियो क्लिप हैं, जिसमें लोग अपने पार्टनर्स की बेवफाई को टिकटॉक के जरिए शेयर करते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो टिकटॉक पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Autumn Moore नाम की महिला टिकटॉक यूजर ने अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड को एक्सपोज किया है.
त्रिशूर जिले में सोलोमन के एवेन्यू फ्लैट के निवासी ये जानकर दंग रह गए जब उनके घरों के पानी के टैप में शराब निकलने लगा जो उन्होंने ऑर्डर ही नहीं किया था. सभी निवासी एक दूसरे के घरों के नलों की जांच की जिससे पता चला कि कुल 18 घरों के नलों से शराब मिला हुआ पानी आ रहा है.
28 जनवरी को चीन से लौटे रोहतक के छात्र को गले में खराश, सर्दी, बुखार और सिरदर्द की शिकायत के बाद पीजीआईएमएस होस्पिटल में निगरानी में रखा गया है. उसके नमूने कोरोनावायरस परीक्षण के लिए भेजे गए हैं. डॉक्टर ध्रुव चौधरी ने कहा, "वह स्थिर है. नमूने पुणे भेज दिए गए हैं. हम कोई चांस नहीं ले रहे हैं
हम में से बहुत से लोगों ने केवल फिल्मों में या डॉक्यूमेंट्रीज में जंगली जानवरों को शिकार करते हुए देखा होगा. हाल ही में, ज़ाम्बिया के साउथ लुआंगवा नेशनल पार्क में एक तेंदुए का मगरमच्छ के मुंह से मांस छिनने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मगरमच्छ रात में अपने मुंह में मांस लेकर आराम फरमा रहा होता है
मीरा रोड के एक शख्स को 26 वर्षीय महिला पर ज्वलनशील ईंधन फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पीड़ित महिला ने बलात्कार का केस वापस लेने से मना कर दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे हुई, जब उस शख्स ने ईंधन डालकर महिला को जिन्दा जलाने की कोशिश की. आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है और ठाणे कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
एक 32 वर्षीय डॉक्टर अपने पति को पोर्न वीडियो दिखाती और वैसा ही उसे करने को कहती. एक दिन पति जब ऑनलाइन पोर्न वीडियो देख रहा था, तब एक ऐसा पोर्न वीडियो देखा जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ सेक्स करते हुए देखा. पति ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो उसका एक्स बॉयफ्रेंड था और उसे ब्लैकमेल करता था और उसने ये वीडियो सेफ्टी के लिए रखा था.
लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म होनेवाला है, क्योंकि भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन सेवा बहुत जल्द कोलकाता में शुरू होने जा रही है! इस मेट्रो का नाम ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना है. पानी के नीचे मेट्रो ट्विन सुरंग कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर V के टेक हब और युवा भारती क्रीड़ांगन के बीच 13 फरवरी से चलेगी. यह ट्रेन कम ट्रेवल कॉस्ट और कम समय में ज्यादा दूरी तय करने के उद्देश्य से बनाई गई है.
चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का डर लोगों के मन में घर कर गया है. लेकिन कोरोनावायरस के डर की वजह से एक चीनी महिला बहुत बड़ी मुसीबत से बच गई. 31 जनवरी को हुई एक घटना के अनुसार एक रेपिस्ट महिला के साथ लूटपाट और बलात्कार करने की फिराक में था. लेकिन महिला उसे कोरोनावायरस के डर से भगाने में कामयाब हो गई. महिला ने खासकर शख्स को कहा कि वो हालही में वुहान सिटी से लौटी है.
सिटीग्रुप ने अपने सीनियर हाई प्रोफाइल बॉन्ड ट्रेडर को कैंटीन से खाना चुराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है. पारस शाह पिछले महीने हाई येल्डिंग (उच्च उपज) बॉन्ड ट्रेडिंग यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका के हेड थे. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शाह को बैंक के लंदन हेडऑफिस में कैंटीन से सैंडविच चोरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. इस बात का बात खुलासा नहीं हो पाया है कि ये चोरी पारस ने कितनी बार की है और कब की है.
बलांगीर की एक 3-वर्षीय बच्ची एक जन्मजात विसंगति से पीड़ित है, जहां उसके दोनों हाथों की 2 उंगलियां आपस में जुड़ी हुई है, उन पर 3 उंगलियां असामान्य रूप से बढ़ रही हैं. बच्ची के पिता का कहना है कि हमने इस बात पर ध्यान तब दिया जब वो डेढ़ साल की थी. हम बहुत गरीब हैं, हमें आशा है कि सरकार हमारी मदद करेगी.
चीन में फैले कोरोनावायरस की वजह से पालतू जानवरों को बड़ी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वुहान सिटी के करीब 50 हजार पालतू जानवरों को उनके मालिकों ने अपनी भलाई के लिए छोड़ दिया है. कुछ लोगों ने पालतू जानवरों की देखभाल करने के लिए वोलंटियर्स रखे हैं. अपनी पालतू बिल्ली के बारे में एक शख्स ने बताया कि वो जब घर वापस आया तो उसकी पालतू बिल्ली को जिन्दा दफना दिया गया था.
एक विशाल पालतू जोंक का एक व्यक्ति के हाथ से खून चूसने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में एक मोटा तगड़ा बड़ा सा जोंक दिखाई दे रहा है, ये वीडियो अंधेरे कमरे में टॉर्च की रोशनी में फिल्माया गया है, जो और भी ज्यादा डरावना लग रहा है. यह वीडियो यूट्यूब पर साल 2015 में शेयर किया गया था.
दोहा कतर से सुवर्णभूमि हवाई अड्डे बैंकॉक, थाईलैंड के लिए कतर एयरवेज की एक फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट पर 4 फरवरी, 2020 की सुबह लगभग 3.15 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की, फ्लाइट में यात्रा के दौरान महिला को लीवरपेन होने लगा, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. 23 वर्षीय थाई महिला ने ऑनबोर्ड नेशनल फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया. मां औए बच्चा दोनों स्वस्थ हैं दोनों को कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चीन में कोरोनवायरस वायरस का प्रकोप फैला हुआ है, जिसकी वजह से वहां इमरजेंसी लगा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2019 में वुहान शहर में फैले घातक कोरोनावायरस वायरस से अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वायरस से निमोनिया होता है, जिसकी वजह से ये वायरस ग्लोबल स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंताजनक बना हुआ है.
हैदराबाद की रहने वाली सैयदा सुलताना का कहना है कि उनकी बेटी आमरीन सुल्ताना की 2 एजेंटों द्वारा सऊदी अरब के रियाद में मानव तस्करी की गई थी, जिन्होंने उसे दम्मम में नौकरी देने का वादा किया था. सैयदा सुलताना का भारतीय दूतावास से अनुरोध है कि वो उनकी बेटी को भारत वापस लाने में उनकी मदद करें. अमरीन की मां सैयदा सुल्ताना ने बताया कि उनकी बेटी साल 2017 में सऊदी गई,
हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती मनाई जाती है. इस दिन भक्त नर्मदा नदी की पूजा करते हैं, ताकि उनके जीवन में शांति और समृद्धि आ सके. मध्य प्रदेश में अमरकंटक मां नर्मदा का उद्गम स्थल है, यहां नर्मदा जयंती बड़ी ही धूम धाम से मनाई जाती है. इस दिन अमरकंटक नर्मदा में स्नान करने और पूजा करने बहुत ही दूर दूर से आते हैं. नर्मदा जयंती मध्यप्रदेश में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है.
रथ सप्तमी सबसे महत्वपूर्ण और धार्मिक त्योहारों में से एक माना जाता है जो पूरे भारत में मनाया जाता है. इस त्योहार को 'माघ सप्तमी,' माघ जयंती 'और' सूर्य जयंती' के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भक्त संध्या को सूर्यदेव की पूजा करते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शुक्ल पक्ष के दौरान माघ महीने में 7वें दिन, अर्थात् सप्तमी तिथि, रथ सप्तमी का उत्सव मनाया जाता है.