सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
NEET 2020 रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर घोषित होने की उम्मीद है. नवीनतम अपडेट के अनुसार परिणाम आज जारी नहीं किए जाएंगे. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, एनटीए एनईईटी रिजल्ट, रैंक और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल कुल 56.55% छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा पास की. जो छात्र CBSE कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे.
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 14 अक्टूबर, 2020 को उन छात्रों के लिए NEET परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी है, जो छात्र COVID -19 संक्रमण के कारण या कंटेंन्मेंट ज़ोन में रहने के कारण 12 सितंबर को आयोजित NEET परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके थे.
हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -पनवेल के बीच लोकल ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं. मध्य रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि CSMT- कल्याण, CSMT- कर्जत / कसारा के बीच सेवाओं को बहाल करने की कोशिश जारी है. मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया और आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर विनियमित किया गया.
पुणे रेलवे डिवीजन ने आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए 12 अक्टूबर यानी आज से पुणे-लोनावाला लोकल ट्रेनों की सुविधाएं फिर से शुरू कर दी हैं. मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पुणे पुलिस उन लोगों को क्यूआर कोड-सक्षम पास (QR code-enabled passes) जारी करेगी जो सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर पुणे में लोकल ट्रेनें लगभग छह महीने तक बंद थीं.
मुंबई के कई इलाकों में बिजली चली जाने की खबरें आ रही हैं. साउथ मुंबई सहित कई इलाकों में बिजली जाने के बाद लोग ट्विटर पर लगातार सवाल कर रहे हैं. ट्विटर पर लोगों के सवालों की बाढ़ आ गई है. ट्विटर पर कुछ लोगों का कहना है कि पूरी मुंबई में पावर फेलियर हुआ है.
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोनोवायरस मामलों के बीच राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में स्कूल दिवाली से पहले फिर से नहीं खुलेंगे. गायकवाड़ ने कहा, "हम विभिन्न विकल्पों की खोज कर रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दिवाली से पहले नहीं खुलेंगे.
वकोला पुलिस ने गुरुवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 10 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. महिला के बयान के अनुसार साल 2009 में उसने आरोपी से शादी की थी.
विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2020) हर साल 12 अक्टूबर को मनाया जाता है.ये दिन गठिया के उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. गठिया का अर्थ है सूजन या एक या अधिक जोड़ों की सूजन होना. गठिया का सबसे आम रूप ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis) है.
संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission), यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
वैश्विक महामारी कोविड -19 पूरी दुनिया में फैली हुई है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले सबसे पहला नियम है मास्क लगाना. हालांकि कई लोग अभी भी इसे अपनी आदत में शामिल नहीं कर पाए हैं. जब लोग मास्क कैरी करना भूल जाते हैं, तो जुगाड़ के जरिए अपना नाक ढंकने हैं. लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
वैसे दुनिया में लगभग हर बच्चा सांप और रेंगनेवाले जानवरों से डरता है, ऐसे में अगर हम आपे ये कहें कि एक 8 साल की बच्ची 11 फिट लंबे अजगर के साथ खेलना और स्विमिंग करना पसंद करती है तो आपको हम पर विश्वास नहीं होगा. लेकिन ये सच है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना शनिवार रात की है. पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं. उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार तड़के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा. डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है.चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
COVID-19 महामारी के कारण सभी रेस्टोरेंट्स बंद कर दिए गए थे. काफी वक्त बाद धीरे धीरे सभी रेस्टोरेंट्स खुलने लगे हैं. लेकिन सरकार ने अब भी लॉकडाउन के कुछ नियमों को अनिवार्य कर रखा है. सभी राज्यों में भीड़ भाड़ पर पाबंदी लगाई गई है. मास्क और सोशल डिस्टेंन्सिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है.
मध्य प्रदेश के रीवा में अपने घर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार और उसे जिन्दा जलाकर मारने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ख़बरों के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद लड़की ने अपने आप पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त कार्यालय में काम करने वाले एक व्यक्ति की कल रात शहर के बाहरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया है और न ही हत्या करने वाले आरोपी का पता चल पाया है.
आज़मगढ़ के गरोली गांव में एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर लड़के को एक वृद्ध दंपति की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब 70 वर्षीय श्रीनाथ मौर्य और 65 वर्षीय उनकी पत्नी मैना देवी अपने घर के बरामदे में सो रहे थे.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को नवंबर में बिहार में होनेवाले सीए एक्जाम 2020 की संशोधित शेड्यूल जारी कर दी है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के कारण राज्य में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. सीए की परीक्षाएं जो 2, 3, 6 और 7 नवंबर को आयोजित की जानी थीं, अब 19, 21, 23 और 25 नवंबर को आयोजित की जाएंगी.
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार 11 अक्टूबर 2020 को होने वाली थी. राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को कोविड-19 महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की सभी परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया है.
ऐसा कई बार होता है कि हम एटीएम से पैसे निकालने का प्रोसेस पूरा तो करते हैं, एल्किन उसके बाद भी पैसे नहीं निकलते और आपके मोबाइल पर पैसे डीडक्ट होने का मैसेज भी आ जाता है. ऐसे में घबराना लाज़मी है, लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अब आप बड़ी ही आसानी से कटा हुआ पैसा अकाउंट में वापस ला सकते हैं.