Uttar Pradesh: बाहर सो रहे दो बुजुर्ग दंपत्ति की मानसिक रूप से बीमार लड़के ने पत्थर से कुचलकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार
आज़मगढ़ के गरोली गांव में एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर लड़के को एक वृद्ध दंपति की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब 70 वर्षीय श्रीनाथ मौर्य और 65 वर्षीय उनकी पत्नी मैना देवी अपने घर के बरामदे में सो रहे थे.
आज़मगढ़ के गरोली गांव में एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर लड़के को एक वृद्ध दंपति की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब 70 वर्षीय श्रीनाथ मौर्य और 65 वर्षीय उनकी पत्नी मैना देवी अपने घर के बरामदे में सो रहे थे. उन्होंने बताया कि दंपति के घर के आसपास खेल रहे बच्चों ने शवों को देखकर चिल्लाना शुरू किया. उनके अनुसार घर के बाहर दोनों लाशें खून से सनी हुई थीं. जिसे देखने के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई. यह भी पढ़ें: कोलकाता: बेटे ने चाकू से की मां की हत्या, खून से सना हथियार लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी उसी गांव में रहता है. “आमतौर पर लड़के का परिवार उसे एक कमरे में बंद रखता है. लेकिन शुक्रवार की रात, वह कमरे से बाहर आने में कामयाब रहा और जोड़े को मार डाला, ”एसपी ने कहा. पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दंपति का बेटा मुंबई में काम करता है और घटना के समय वे घर में अकेले थे. यह भी पढ़ें: झारखंड: सरायकेला जिले में शख्स ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या
देखें ट्वीट:
A mentally-challenged person has been arrested for allegedly killing an elderly couple when they were sleeping outside their home at Garhauli village in Deogaon area of Azamgarh on Friday night: Azamgarh SP Sudhir Singh (10.10) pic.twitter.com/AN6Rpz9XCt
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2020
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थाने ले आई. पुलिस ने दंपति की हत्या के आरोप में बीमार पड़ोसी गोलू मौर्य को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय का कहना है कि गोलू मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

