कोलकाता: बेटे ने चाकू से की मां की हत्या, खून से सना हथियार लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
कोलकाता के हरिदेवपुर में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. जिस मां ने अपने बेटे को जिंदगी दी थी, उसी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिए. चंदन सरकार नाम के शख्स ने चाकू से अपनी मां पर कई वार किए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई....
कोलकाता के हरिदेवपुर में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. जिस मां ने अपने बेटे को जिंदगी दी थी, उसी बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिए. चंदन सरकार नाम के शख्स ने चाकू से अपनी मां पर कई वार किए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. मां को मारने के बाद शख्स खून से सना हुआ चाकू लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा. उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. 24 वर्षीय चंदन सरकार नाम का शख्स मानसिक रूप से बीमार था. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है. पुलिस के अनुसार आरोपी एक फोटो जर्नलिस्ट है, लेकिन कुछ महीनों पहले उसकी नौकरी चली गई थी. खबरों के अनुसार उसकी मां उसे अक्सर डांटती थी और उसे पागल कहती थी. जिसकी वजह से उसे बहुत गुस्सा आता था. पिता की मौत के बाद परिवार की दूकान चलाने की जिम्मेदारी उसके सर थी. जिसकी वजह से वो परेशान रहता था.
शख्स की नौकरी को लेकर रविवार 19 मई को मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया. बहस के दौरान गुस्से में उसने चाकू से मां पर कई वार किए. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. जल्दबाजी में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर की मां की हत्या, शराब पीकर करता था मारपीट
बहन के एफआईआर लिखवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शख्स से पूछताछ जारी है. पुलिस ह्त्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

