Madhya Pradesh: नाबालिग के साथ 15 साल के लड़के ने की दरिंदगी, आहत लड़की ने खुद को जलाया जिन्दा, हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के रीवा में अपने घर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार और उसे जिन्दा जलाकर मारने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ख़बरों के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद लड़की ने अपने आप पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
मध्य प्रदेश के रीवा में अपने घर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार और उसे जिन्दा जलाकर मारने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ख़बरों के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद लड़की ने अपने आप पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसके बाद गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पीड़िता के बयान के अनुसार लड़का बुधवार शाम 4 बजे घर में तब घुस गया जब लड़की के मां बाप बाहर गए हुए थे और उसकी बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी.
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है. यह घटना 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे हुई. आरोपी लड़की को अकेली पाकर घर में घुस आया और उसके साथ दरिंदगी की. इस घटना से आहात लड़की ने लड़के के सामने आपने आप पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली. लड़के ने लड़की पर घर में मौजूद कम्बल डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लड़की का उर शरीर आग से झुलस चुका था.
देखें ट्वीट:
Madhya Pradesh: A minor girl who was allegedly raped by a minor boy set herself ablaze in Atraila, Rewa on 7th October. She was admitted to a hospital.
Police say, "Both of them had a love affair. The boy has been apprehended. We are investigating the matter." pic.twitter.com/phfuLdhTpR
— ANI (@ANI) October 11, 2020
इस घटना के बाद लड़का मौके से फरार हो गया और लड़की घर में ही इसी अवस्था में पड़ी थी. शाम को जब लड़की के परिजन घर आए तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है और इसकी बारीकी से जांच कर रही है. दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

