सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल रिजल्ट्स AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.org पर घोषित किए गए हैं. डीएम / एमसीएच और एमडी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.
रक्त की कमी का सामना कर रहे मुंबई शहर में ब्लड बैंकों की रिपोर्ट के साथ, कई संगठनों ने रक्तदान शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है, लेकिन शिवसेना के एक नगरसेवक द्वारा दिए गए असामान्य प्रोत्साहन ने काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.
लखनऊ: पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय जाने के दौरान हिरासत में ले लिया. इस दौरान कश्यप ने कहा "पुलिस हमें क्यों रोक रही है? यह अघोषित आपातकाल है. अखिलेश जी को क्यों रोका जा रहा है ?,"
कल 8 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है. किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत के बाद शनिवार शाम को अध्यक्ष प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि हम लोग जाम हटाने में नाकाम रहे.
बाबा वंगा के अनुयायी बल्गेरियाई फकीर को बाल्कन नोस्ट्राडमस मानते हैं, जो कि उनकी दिव्य दृष्टि की शक्तियों का धन्यवाद करते हैं. एक घटना जिसमें कई षड्यंत्र सिद्धांतकारों का दावा है कि बाबा वंगा ने अपनी मृत्यु से पहले भविष्यवाणी की थी.
मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर ने बुधवार को ब्राजील से जमे (frozen) हुए गोमांस के एक पैकेज पर कोरोनोवायरस का पता लगाया, जिसे तिआनजिन (Tianjin) में एक बंदरगाह के माध्यम से आयात किया गया था, और स्थानीय बाजार में वितरित किया गया था.
केरल में मछुआरों का एक समूह पूरे इंटरनेट पर प्रशंसा अर्जित कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक लुप्तप्राय व्हेल मछली को पकड़ने के बाद वापस समुद्र में छोड़ दिया. मछुआरे जब मछली पकड़ रहे थे तब उनके जाल में यह विशालकाय व्हेल मछली फंस गई.
तमिलनाडु के तिरुचेनगोडे में एक बुजुर्ग महिला पर ट्रक चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक उम्र दराज महिला मोड़ पर सड़क पार करने के लिए खड़ी होती हैं,
एक 24 वर्षीय महिला को मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पीड़ित के घर पर पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी. लड़के की मां की शिकायत के मुताबिक, महिला ने पहले उसके बेटे से दोस्ती की और फिर उसका यौन शोषण किया.
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (Centre for Science and Environment) (CSE) की अगुवाई में एक जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि भारत के टॉप शहद ब्रांड मिलावटी शहद बेचते हैं. मार्केट में बिकनेवाले शहद के 13 ब्रैंड्स में से केवल 3 ने टेस्ट पास किया है और बाकी 10 में शुगर सिरप और शहद पाया गया.
पुंछ (जम्मू और कश्मीर): रविवार सुबह के शुरुआती घंटों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की दो लड़कियों ने अनजाने में जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया. नियंत्रण रेखा के साथ तैनात भारतीय सैनिकों ने क्रॉसिंग का पता लगाया, तहसील फारवर्ड कहुता के गांव अब्बासपुर के निवासी लड़कियों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए पूरा संयम बरता गया.
शनिवार को किसानों और सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत का नतीजा कुछ नहीं निकला, जिसके बाद फार्म यूनियन के नेताओं ने कहा है कि कृषि बिलों के मुद्दों को हल करने के संबंध में केंद्र से बार-बार आश्वासन के बावजूद 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा की गई है.
कोरोनोवायरस (COVID-19) के प्रकोप को देखते हुए पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की वजह से मध्य प्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति की शादी टूट गई. उस व्यक्ति को अपनी पत्नी को साबित करने के लिए मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ा कि वह नपुंसक नहीं है.
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना में तीन महीने तक स्टाफ नर्स की नौकरी पर रखे गए लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जिसकी वजह से लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया. जिसकी वजह से करीब 15 लोग गह्यल हो गए हैं.
कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने गुरुवार को कहा कि आत्महत्या करने वाले किसान कायर हैं. उन्होंने कहा आत्महत्या करने वाले किसान कायर होते हैं, जो सिर्फ अपनी पत्नी और बच्चों की देखभाल नहीं कर सकता, वह आत्महत्या कर लेता है.
पेट्रीसिया और लेस्ली मैकवाटर्स ने एक साथ 47 साल बिताए, अपने बच्चों, फिर नाती-पोतों को पाला और पिछले हफ्ते, मिशिगन के कपल कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ एक ही एक ही मिनट में मौत हो गई.
पश्चिमी ओडिशा जिले झारसुगुडा में पुलिस ने गुरुवार को एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने रविवार की रात नशे की हालत में अपनी 11 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न किया था. अधिकारियों ने कहा कि लड़की झारसुगुड़ा शहर में अपने पिता और दादी के साथ रहती थी.
ISC और ICSE बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाली भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा (CISCE) की परिषद ने सभी मुख्यमंत्रियों को 4 जनवरी, 2021 से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए लिखा है.
कुछ युवाओं द्वारा ऑनलाइन गेम खलेने के कारण कर्ज और आत्महत्या के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को वॉयस वोट के जरिए द एपी (AP Gaming) गेमिंग (संशोधन) बिल 2020 पारित किया, जिसमें राज्य में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगा दिया.
AAP सरकार ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वे शहर में या कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाने की योजना नहीं बना रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 की स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया.