Kerala: मछुआरे ने जाल में फंसी विशालकाय व्हेल को समुद्र में वापस छोड़ा, इंटरनेट पर हो रही है वाह वाही
केरल में मछुआरों का एक समूह पूरे इंटरनेट पर प्रशंसा अर्जित कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक लुप्तप्राय व्हेल मछली को पकड़ने के बाद वापस समुद्र में छोड़ दिया. मछुआरे जब मछली पकड़ रहे थे तब उनके जाल में यह विशालकाय व्हेल मछली फंस गई.
केरल में मछुआरों का एक समूह पूरे इंटरनेट पर प्रशंसा अर्जित कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक लुप्तप्राय व्हेल मछली को पकड़ने के बाद वापस समुद्र में छोड़ दिया. मछुआरे जब मछली पकड़ रहे थे तब उनके जाल में यह विशालकाय व्हेल मछली फंस गई. जिसके बाद सभी मछुआरों ने व्हेल को वापस समुद्र में छोड़ने का फैसला किया. मछली को समुद्र में छोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इन मछुआरों की तारीफ कर रहे हैं. कथित तौर पर यह घटना शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के शंगुमुगम बीच के पास हुई.
चक्रवात की चेतावनी के कारण, मछुआरों ने गहरे समुद्र में न जाकर समुद्र तट के पास मछली पकड़ने में खुद को व्यस्त रखने का फैसला किया. वे जब जाल खिंच रहे थे उस वक्त एक व्हेल शार्क उनके जाल में आकर फंस गई. जिसके तुरंत बाद, मछुआरे चारों ओर इकट्ठा हो गए और ध्यान से व्हेल शार्क को जाल से बाहर निकाला और समुद्र में छोड़ दिया. समुद्र में छोड़ने के शार्क बहुत ज्यादा एक्टिव हो गई थी. यह घटना सामने तब आई, जब शंगुमुगम के मूल निवासी अजीत शंगमुमुखम ने इस घटना का एक वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़ें: Killer Whale: विशाल किलर व्हेल ने पक्षियों का शिकार करने के लिए आजमाया गजब का तरीका, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
NDTV से बात करते हुए, अजित ने कहा, “लगभग 60 मछुआरे थे जिन्होंने व्हेल शार्क को मुक्त करने के लिए बहुत प्रयास किया. शुरू में, उन्हें लगा कि शार्क वापस तैरने में सक्षम नहीं होगी, लेकिन दो प्रयासों के बाद व्हेल शार्क ने समुद्र में अपना रास्ता बना लिया. जब मैं मौके पर पहुंचा तो शार्क वापस तैरना शुरू कर चुकी थी. यह हम सभी के लिए बहुत खास पल था. यह भी पढ़ें: 5000 Years Old Whale Skeleton Found in Thailand: वैज्ञानिकों ने थाईलैंड में 5 हजार साल पुरानी व्हेल का मिला कंकाल, देखें तस्वीरें
आमतौर पर इन शार्क को समुद्र तट के पास नहीं देखा जाता है, लेकिन हालिया जलवायु परिस्थितियों के कारण ऐसा हो सकता है. स्थानीय वन विभाग ने भी मछुआरे के इस नेक काम की सराहना की और मुख्य वन्यजीव वार्डन से उन्हें प्रशंसा पुरस्कार देने की योजना बनाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

