5000 Years Old Whale Skeleton Found in Thailand: वैज्ञानिकों ने थाईलैंड में 5 हजार साल पुरानी व्हेल का मिला कंकाल, देखें तस्वीरें
थाईलैंड के शोधकर्ताओं को बहुत पुरानी व्हेल मछली का स्केलेटिन मिला है. कंकाल लगभग पूरी तरह से संरक्षित व्हेल कंकाल 3,000 से 5,000 साल पुराना माना जाता है. 39 फुट लंबे कंकाल को बैंकॉक के पास तट से 7.5 मील की दूरी पर पाया गया और इसे ब्रायड व्हेल माना जा रहा है.
थाईलैंड के शोधकर्ताओं को बहुत पुरानी व्हेल मछली का स्केलेटिन मिला है. कंकाल लगभग पूरी तरह से संरक्षित व्हेल कंकाल 3,000 से 5,000 साल पुराना माना जाता है. 39 फुट लंबे कंकाल को बैंकॉक के पास तट से 7.5 मील की दूरी पर पाया गया और इसे ब्रायड व्हेल माना जा रहा है. ब्रायड व्हेल अभी भी थाईलैंड के पानी में पाए जाते हैं. ये एक संरक्षित प्रजाति हैं. व्हेल मछली पकड़ने वालों द्वारा खतरा और पर्यटन से खतरे का सामना करती है.
कंकाल की उम्र जानने के लिए दिसम्बर में व्हेल मछली के हड्डियों की कार्बन जांच होगी. वैज्ञानिकों के अनुसार यह कंकाल 3,000 से 5,000 साल पुराना है. ब्रायड के व्हेल अभी भी थाईलैंड के पानी में पाए जाते हैं, जहां उन्हें एक संरक्षित प्रजाति माना जाता है. प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री वरवुत सिल्पा-अर्च ने कहा कि जो अवशेष 12 किमी (7.5 मील) दूर अंतर्देशीय क्षेत्र में मिले हैं उनसे वैज्ञानिकों को प्रजातियों के विकास को समझने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा हजारों वर्षों में समुद्र का स्तर कैसे बदला है इसकी भी जानकारी मिलेगी. यह भी पढ़ें: व्हेल की आंत में फंसा था 22 किलो प्लास्टिक, प्रेगनेंट मछली की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
देखें तस्वीरें:
ลงพื้นที่ติดตามการสำรวจขุดค้นโครงกระดูกวาฬโบราณ บ้านแพ้ว จังหวัดสมุทรสาคร 🐳.
วันนี้ ผมอยู่ที่ตำบลอำแพง อำเภอบ้านแพ้ว...
Posted by TOP Varawut - ท็อป วราวุธ ศิลปอาชา on Wednesday, November 25, 2020
थाईलैंड के पर्यावरण मंत्री वरवुत सिल्पा-अरचा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हड्डियों को स्पष्ट रूप से देख जा सकता है. जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है मछली का कंकाल पूरी तरह से संरक्षित है. कंकाल के साथ, शोधकर्ताओं ने शार्क के दांतों भी मिले है. चुआ ने कहा, 'वैज्ञानिक उस समय के दौरान मौजूद जैविक समुदायों का पुनर्निर्माण करने के लिए व्हेल के अवशेषों का अध्ययन कर सकते हैं और उनकी तुलना वर्तमान जीवों से कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

