Goregaon: 15 साल के लड़के से छेड़छाड़ के आरोप में महिला गिरफ्तार
एक 24 वर्षीय महिला को मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पीड़ित के घर पर पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी. लड़के की मां की शिकायत के मुताबिक, महिला ने पहले उसके बेटे से दोस्ती की और फिर उसका यौन शोषण किया.
एक 24 वर्षीय महिला को मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पीड़ित के घर पर पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी. लड़के की मां की शिकायत के मुताबिक, महिला ने पहले उसके बेटे से दोस्ती की और फिर उसका यौन शोषण किया. आरोपी महिला सितंबर से पीड़ित के घर पर पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी और नवंबर की शुरुआत में उसके रूम छोड़कर जाने के पहले ये अपराध हुआ. लड़के की मां के अनुसार महिला एक शॉपिंग सेंटर में कार्यरत है और उसका एक बेटा भी है.
हालांकि, आरोपी महिला के वकील ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया कि महिला द्वारा फ्लैट रेंट पर लेने के विवाद के बाद आरोप लगाए गए हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरार हो गई थी. 2 दिसंबर को गोरेगांव पुलिस ने पोस्को आरोपों के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. यह भी पढ़ें: स्कूल स्वीपर ने की 3 साल की बच्ची से की अश्लील छेड़छाड़, बच्ची द्वारा दर्द की शिकायत पर हुआ खुलासा
बता दें कि कुछ दिनों पहले गुजरात में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जहां स्कूल के एक प्रिंसिपल ने 10 वर्षीय छात्रा को स्कूल बुलाया और कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की. इस घटना के दूसरे दिन ही, बच्ची ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

