देश

स्कूल स्वीपर ने की 3 साल की बच्ची से की अश्लील छेड़छाड़, बच्ची द्वारा दर्द की शिकायत पर हुआ खुलासा

3 साल बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है. ये घटना गुरुग्राम के एक मशहूर प्राइवेट स्कूल की है जहां स्कूल के स्वीपर ने बच्ची के साथ टॉयलेट में अश्लील हरकत की. बच्ची के अभिभावकों को इस बात का पता तब चला जब बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात मां बाप को बताई...

स्कूल स्वीपर ने की 3 साल की बच्ची से की अश्लील छेड़छाड़, बच्ची द्वारा दर्द की शिकायत पर हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

नई दिल्ली: 3 साल बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है. ये घटना गुरुग्राम (Gurugram) के एक मशहूर प्राइवेट स्कूल की है जहां स्कूल के स्वीपर ने बच्ची के साथ टॉयलेट में अश्लील हरकत की. बच्ची के अभिभावकों को इस बात का पता तब चला जब बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात मां बाप को बताई. घटना सामने आते ही बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस स्टेशन में स्वीपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई.

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 35 वर्षीय कोमल नाम का आरोपी काफी वक्त से इसी प्राइवेट स्कूल में स्वीपर की नौकरी कर रहा था. शनिवार 23 फरवरी को बच्ची जैसे ही टॉयलेट गई आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की. बच्ची के घर पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. स्कूल प्रसाशन ने स्वीपर पर कोई भी कार्रवाई किए  बिना सिर्फ नौकरी से निकालने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: रेप के बाद बच्ची की हत्या, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मशहूर प्राइवेट स्कूलों में छोटे बच्चों के साथ टॉयलेट में दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं. साल 2017 में एक बच्चे के साथ स्कूल टॉयलेट में यौन शोषण के बाद हत्या का मामला सामने आया था. जिसके बाद स्कूलों में छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर शख्त कदम उठाए गए. उसके बाद भी बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).