सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक अद्वितीय शॉपिंग कार्निवल YONO सुपर सेविंग डेज़ ’शुरू करने की घोषणा की है. ये सुपर सेविंग डेज 4 फरवरी से शुरू होकर 7 फरवरी को समाप्त होगी. इस दौरान SBI के बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म, YONO ऐप के यूजर्स को विशेष छूट और कैशबैक मिलेंगे.
दमकल सूत्रों ने बताया कि दक्षिण मुंबई में सिंधिया हाउस की व्यावसायिक इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई. पांच मंजिला इमारत बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित है. दो फायर टेंडर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर आधे घंटे के भीतर काबू पा लिया गया.
सीबीएसई 10th और 12th की एक्जाम डेटशीट जारी हो चुकी है. कल शिक्षा मन्त्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए परीक्षा की तारीखों की जानकारी दी और डेटशीट आधिकाररिक अकाउंट पर जारी किए. परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया cbse परीक्षा के मजेदार मीम्स और जोक्स से भर चुका है.
तीन केंद्रीय फार्म लॉ के खिलाफ चल रहे आंदोलन के हिस्से के रूप में किसान यूनियनों ने 6 फरवरी (शनिवार) को देशव्यापी 'चक्का जाम' का आह्वान किया है. किसान संघों ने घोषणा की है कि वे शनिवार को तीन घंटे के लिए देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को अवरोध कर देंगे.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 2 फरवरी को CBSE कक्षा 10 और CBSE कक्षा 12 की परीक्षा के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी. सीबीएसई कक्षा 10 और सीबीएसई कक्षा 12 के टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाईट cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
वेलेंटाइन डे आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, भारत भर में कई व्यवसाय और संगठन कपल्स को आकर्षित करने के लिए बेमिसाल ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं. ऐसा ही एक संदेश व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर ताज होटल कपल्स को 7 दिन का मुफ्त प्रवास प्रदान कर रहा है.
ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज’ ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को 2020 का हिंदी का शब्द घोषित किया गया है. यह शब्द विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है. वर्ष का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक शब्द या अभिव्यक्ति है,
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उसकी लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने के लिए अपने वाहन में डीजल भराने के लिए उससे 10 से 15 हजार रुपये की मांग की है. महिला का कहना है कि एक महीने पहले उसकी बेटी का उसके रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया है. बैसाखी ली हुई महिला ने अपना नाम गुड़िया बताया है.
कोरोनोवायरस महामारी के बीच घर से काम करना नॉर्मल हो चुका है. कई लोग अभी भी काम और लाइफ के बीच स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वर्क फ्रॉम होम की वजह से काम की समय सीमा निश्चित नहीं रह गई है. लोगों को यह समझना मुश्किल हो रहा है कि काम कब शुरू होगा और खत्म होगा. इसलिए लोग ऑनलाइन काम के दौरान अपना फोन या लैपटॉप ऑनलाइन छोड़कर दूसरे कामों में लग जाते हैं.
एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सोमवार को एक 80 साल के बेघर व्यक्ति के शव को अपने कंधे पर एक किलोमीटर तक ढोया. व्यक्ति के शव को उठाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया, जिसके बाद उन्हें आगे आकर शव उठाना पड़ा. यह घटना आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में काशीबुगा-पलासा के समपंगीपुरम के एक गांव अदावी कोट्टु में हुई.
नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भव्या लाल को एजेंसी के लिए चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नामित किया है. नासा में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में लाल ने एजेंसी के लिए बाइडेन प्रेसिडेंशियल ट्रांज़िशन एजेंसी रिव्यू टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया और जो बाइडेन के नेतृत्व वाले प्रशासन के तहत एजेंसी के संक्रमण का निरीक्षण किया.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर महिला सहकर्मी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली. कथित तौर पर आरोपी महिला के साथ रिश्ते में था और उसने एक झगड़े के बाद ये कठोर कदम उठाया. घटना गजरौला इलाके से रविवार को सामने आई. महिला कांस्टेबल की पहचान मेघा चौधरी के रूप में की गई.
सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के पहले पेपरलेस बजट के बाद की स्वतंत्रता को प्रस्तुत किया और कोविड -19 महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे प्रभाव के बाद इसे पुनर्जीवित करने के उपायों की घोषणा की. हालांकि, जब सीतारमण बजट पेश कर रही थीं, इस दौरान लोगों की नज़र राहुल गांधी पर पड़ी.
शहर की एक विशेष POCSO अदालत ने शुक्रवार को एक 58 वर्षीय व्यक्ति को 2018 में पांच साल के लड़के के यौन उत्पीड़न से संबंधित एक मामले में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई. पांच बच्चों का पिता 5 वर्षीय लड़के के इलाके में चिकन बेचता था. 4 अप्रैल 2018 को जब वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था,
अब तक आपने बिल्ली और मुर्गे को एक दूसरे का दुश्मन बनते हुए देखा होगा. एक दूसरे से लड़ते और डरते हुए देखा होगा. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक मुर्गे और बिल्ली की दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुर्गा भूखी बिल्ली की खाना खाने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है.
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही बच्ची के माता पिता बने हैं. पूरा देश अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बच्ची के जन्म के साथ खुश है. अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बच्ची को जन्म दिया. इस खुशखबरी को पिता विराट कोहली ने ट्विटर पर शेयर किया था. फिलहाल अनुष्का और विराट अपनी छोटी सी बच्ची की पहली झलक अब तक सांझा नहीं की है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को एक बच्चे के प्रसव के बाद एक 16 वर्षीय लड़के को 14 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक स्कूल ड्रॉपआउट आरोपी पिछले एक साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था.
निश्चित रूप से एक बच्चे को खुश करना आसान नहीं है. लेकिन इस वायरल वीडियो में एक शख्स को आसानी से अपनी बेटी को सिर्फ बच्चों की किताब पढ़कर जा सकता है. वीडियो क्लिप में शख्स अपनी गोद में बच्ची को लिए हुए हाथ में बच्चों की मिकी माउस की किताब पढ़ रहे हैं.
एक निंदनीय घटना में एक नवजात बच्ची को एक तौलिए में लपेटकर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी इलाके में बहते पानी के एक नाले में फेंक दिया गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद पंचायत अधिकारी जल्द ही वहां पहुंचे और बच्ची को बचा लिया. अगर पंचायत के लोग समय पर वहां नहीं पहुंचते तो बच्ची को बचाया नहीं जा सकता था, क्योंकि कुछ कुत्ते बच्ची के आस पास मंडरा रहे थे.