Viral Video: इस मुर्गे और बिल्ली का प्यार देख कर हो जाएंगे हैरान, देखें किस तरह खाना खिलाने में की मदद
अब तक आपने बिल्ली और मुर्गे को एक दूसरे का दुश्मन बनते हुए देखा होगा. एक दूसरे से लड़ते और डरते हुए देखा होगा. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक मुर्गे और बिल्ली की दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुर्गा भूखी बिल्ली की खाना खाने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है.
अब तक आपने बिल्ली और मुर्गे को एक दूसरे का दुश्मन बनते हुए देखा होगा. एक दूसरे से लड़ते और डरते हुए देखा होगा. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक मुर्गे और बिल्ली की दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुर्गा भूखी बिल्ली की खाना खाने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन बिल्लियां दिखाई दे रही हैं, जिसमें दो अगल बगल हैं और एक मुर्गे की पीठ पर चढ़कर खाना खाती हुई दिखाई दे रही है.
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मोटी भारी भरकम बिल्ली मुर्गे के ऊपर चढ़कर खाना खाते हए नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को आईएफएस सुशंता नंदा ने शेयर किया है. इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया बुरे वक्त में लड़ने के बजाय मिलकर उसका सामना करना चाहिए. यह भी पढ़ें: Puppy & Kitten Viral Video: कड़ाके की ठंड से बचने के लिए नन्हे डॉग और बिल्ली ने किया यह काम, वीडियो देख मुस्कुरा देंगे आप
देखें वीडियो:
The secret is to gang up on the problem, rather than against each other.
Source: Animal life pic.twitter.com/lhxCW7yBDZ
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 28, 2021
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सभी को बहुत पसंद आ रहा है. यूजर्स इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने के बाद अब तक इसे 10 हजार से भी ज्यादा व्यूज, और 1 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक दूसरे के कट्टर दुश्मन मुर्गे और बिल्ली में ऐसी दोस्ती कैसे हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

