वायरल

Fact Check: क्या ताज होटल वेलेंटाइन डे के दौरान जोड़ों को मुफ्त ठहरने की पेशकश कर रहा है? जानें सच

वेलेंटाइन डे आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, भारत भर में कई व्यवसाय और संगठन कपल्स को आकर्षित करने के लिए बेमिसाल ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं. ऐसा ही एक संदेश व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर ताज होटल कपल्स को 7 दिन का मुफ्त प्रवास प्रदान कर रहा है.

Fact Check: क्या ताज होटल वेलेंटाइन डे के दौरान जोड़ों को मुफ्त ठहरने की पेशकश कर रहा है? जानें सच
फेक न्यूज, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

वेलेंटाइन डे आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, भारत भर में कई व्यवसाय और संगठन कपल्स को आकर्षित करने के लिए बेमिसाल ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं. ऐसा ही एक संदेश व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर ताज होटल कपल्स को 7 दिन का मुफ्त प्रवास प्रदान कर रहा है. संदेश में कहा गया है कि प्रतिभागी एक कूपन या उपहार कार्ड जीत सकते हैं जिसे ताज होटल में 7 दिन के सभी भुगतान किए गए प्रवास के लिए रीडिम किया जा सकता है.

वायरल मैसेज में लिखा है, "मुझे ताज होटल से एक उपहार कार्ड मिला और ताज में 7 दिनों तक मुफ्त में रहने का मौका मिला." जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, एक संदेश दिखाई देता है, जिसमें लिखा है, “TAJ EXPERIENCES GIFT CARD TAJ Hotel ने वेलेंटाइन डे मनाने के लिए 200 गिफ्ट कार्ड भेजे. TAJ में किसी भी होटल में 7 दिनों तक रुकने के लिए आप इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. आपको बस सही गिफ्ट बॉक्स खोलना है. आप इसे 3 बार ट्राय कर सकते है, शुभकामनाएं! यह भी पढ़ें: Fact Check: आपके व्हाट्सऐप-फेसबुक और ट्विटर पर रखी जाएगी पैनी नजर, मोदी सरकार ने बनाया नया संचार नियम? जानिए सच

यदि प्लेयर गिफ्ट कार्ड जीतता है, तो यह प्लेयर को कार्ड को रीडिम के लिए अगले पृष्ठ पर जाने के लिए कहेगा. तब खिलाड़ी को व्हाट्सएप पर पांच ग्रुप्स या 20 व्यक्तियों को यह मैसेज भेजने के लिए कहा जाएगा.

देखें ट्वीट:

हालांकि, यह पता चला कि संदेश नकली है और होटल सीरिज ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई कार्ड नहीं दिया है. ताज होटलों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट कर इस खबर को खारिज कर दिया है और इसे फेक कहा है और एक स्पष्टीकरण जारी किया.

ताज का आधिकारिक ट्वीट:

हमारे संज्ञान में आया है कि एक वेबसाइट वेलेंटाइन डे की पहल को बढ़ावा दे रही है, जिसमें व्हाट्सएप के माध्यम से ताज एक एक्पिरिन्सिंग कार्ड की पेशकश की गई है. हम बताना चाहेंगे कि ताज होटल्स / IHCL ने इस तरह का कोई प्रमोशन नहीं किया है. हम इस पर ध्यान देने और सावधानी बरतने का अनुरोध करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).