सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार, 18 मई को एसबीआई फार्मासिस्ट (SBI Pharmacist) और डेटा विश्लेषक (Data Analyst) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दी है. इससे पहले, ये परीक्षाएं 23 मई 2021 को आयोजित होने वाली थीं. यह निर्णय पूरे भारत में महामारी के मद्देनजर लिया गया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर में पुरैनी बाजार सेंट्रल बैंक के बाहर का है. गेट के पास कल 18 मई को दो बाइक सवार अपराधियों ने कैश वैन लूटने का प्रयास किया. लेकिन उनकी इस पूरी प्लानिंग को उनके प्रयास को सुरक्षा गार्डों ने विफल कर दिया.
धनोरा तहसील के गांवों, गढ़चिरौली के निवासी जागरूकता की कमी के कारण #COVID19 के टीके लेने से हिचकिचा रहे हैं. 45 साल के ज्यादा उम्र के लोगों में से केवल 40 लोगों ने ही वैक्सीन ली है. गांव के लोगों को लगता है कि वे टीकाकरण के बाद मर जाएंगे.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE 10वीं रिजल्ट 2021 जारी हो चुके हैं. रिजल्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया और फिर आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ-साथ results.cg.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है.
किशोर इंदुकुरी एक IIT के पूर्व छात्र हैं, जो अपने महत्वाकांक्षी करियर को छोड़ अपने पैशन को पूरा कर रहे हैं. एक मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार में पैदा हुए इंदुकुरी ने आईआईटी खड़गपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अपने मास्टर और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की. मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट (Amherst) से पॉलिमर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें इंटेल में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी मिली.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE 10वीं रिजल्ट 2021 आज जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा और फिर आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ-साथ results.cg.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सिपाही राहुल खोसला को मैंडोलिन पर प्रसिद्ध गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे' की धुन बजाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने की धुन को उन्होंने COVID-19 महामारी के रात दिन लोगों की सेवा कर रहे कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया है.
चक्रवात 'तौकते' (Cyclone Tauktae) की वजह से कई राज्यों में तबाही मची है. मुंबई में 17 मई को दिन भर बारिश हुई, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलजमाव हो गया और समुद्र किनारे तूफ़ान आया. मुंबई के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आयीं, पेड़ गिरने का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है.
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि "लिव-इन-रिलेशनशिप नैतिक या सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं है."न्यायमूर्ति एच एस मदान (Justice HS Madan) ने पंजाब के तरनतारन जिले के एक भागे हुए दंपति द्वारा अपने जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए ये आदेश पारित किए.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने नए में 500 बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर के परिसर में और उसके आसपास बंदरों के खतरे का मुकाबला करने के लिए लंगूरों के कटआउट लगाए हैं. दिल्ली के छतरपुर ITBP के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप के मूल निवासी बंदरों की एक प्रजाति लंगूरों के कटआउट COVID-19 केयर सेंटर के परिसर में लगाया गया है.
13 मई को मेरठ के सेंट थॉमस स्कूल के दोनों शिक्षकों, ग्रेगरी रेमंड राफेल और पत्नी सोजा को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया था कि उनके 24 वर्षीय बेटे जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी का कोविड के कारण निधन हो गया है. जोफ्रेड का जुड़वां भाई राल्फ्रेड उसी अस्पताल में था जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था.
सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत 46 नंबर वार्ड के पवित्र नगर इलाके में तेंदुए ने आतंक मचा रखा था. यह नर तेंदुआ एक के बाद एक लोगों के घरों में घुसकर तांडव मचा रहा था. इस दौरान इसने कम से कम 5 लोगों को घायल कर दिया. यह तेंदुआ जंगल से निकलकर तेंदुआ के रिहायशी इलाके में आया था.
गंगा जयंती (Ganga Jayanti 2021) जिसे को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) के नाम से भी जाना जाता है. यह त्यौहार इस साल 18 मई यानी आज मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इसी दिन गंगा का पुनर्जन्म हुआ था. किंवदंतियों के अनुसार जाह्नु ऋषि ने वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी को अपने कान से गंगा को मुक्त किया था.
जानवरों के वीडियो किसे पसंद नहीं हैं? जानवरों के मूर्खतापूर्ण और नासमझी करते हुए मनमोहक और मज़ेदार क्लिप देखने से निस्संदेह हमारा मूड अच्छा हो जाता है और ऐसे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक बंदर का है, जो बिल्कुल इंसानों की तरह कपड़े धोता नजर आ रहा है!
कर्नाटक के कोलार में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की, जो दो बहनें हैं. ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है बल्कि असल जिंदगी में ऐसा ही हुआ है! व्यक्ति ने कुरुदुमले मंदिर में एक ही विवाह समारोह में शादी की. 7 मई को हुई यह शादी तब से चर्चा का विषय बन गई है
खुद को आइसोलेट करने के लिए जगह नहीं होने के कारण तेलंगाना के नलगोंडा के एक 18 वर्षीय छात्र को 11 दिन पेड़ पर गुजारने पड़े. छात्र 4 मई को COVID पॉजिटिव पाया गया. अपने परिवार को COVID-19 संक्रमण से बचाने के लिए छात्र को खुद को 11 दिनों तक पेड़ पर आइसोलेट करना पड़ा.
पूरा देश कोरोना की दूसरी घातक लहर से जूझ रहा है. लगातार बढ़ते मामलों के कारण ऑक्सीजन, बेड डॉक्टर्स और एम्बुलेंस की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के पास अपने परिजनों का शव शमशान भूमि तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधाएं नहीं है.
सूरदास भारत के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक थे. वह जन्म से ही अंधे थे. इसलिए उनका नामा सूरदास पड़ा. सूर का अर्थ अंधा होता है. देखने में असमर्थता के कारण, उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों द्वारा भी उपेक्षित किया गया था. उन्होंने बहुत कम उम्र में अपना घर छोड़ दिया और यमुना नदी के तट पर भगवान कृष्ण के लिए भक्ति गीत लिखना शुरू कर दिया.
एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक जलती हुई इमारत की पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक इमारत की पांचवी मंजिल पर आग लगी हुई है, और वहां खिड़की धुवां निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. तभी एक बिल्ली अचानक से खिड़की से छलांग लगाती हुई दिखाई दे रही है.
आप मछली पकड़ने गए हो और आपके साथ कोई खतरनाक घटना हो और आपके पीछे कोई जानलेवा जानवर पीछे पड़ जाए तो आप क्या करेंगे? बुरे वक्त में इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है. लेकिन ऐसे समय में सूओझ बूझ से काम लेना चाहिए.