वायरल

Viral Video: मछली पकड़ने गया था शख्स, पीछे पड़ गया विशाल एलीगेटर, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

आप मछली पकड़ने गए हो और आपके साथ कोई खतरनाक घटना हो और आपके पीछे कोई जानलेवा जानवर पीछे पड़ जाए तो आप क्या करेंगे? बुरे वक्त में इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है. लेकिन ऐसे समय में सूओझ बूझ से काम लेना चाहिए.

Viral Video: मछली पकड़ने गया था शख्स, पीछे पड़ गया विशाल एलीगेटर, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
एलीगेटर ने किया शख्स का पीछा (Photo Credits: Yotube)

आप मछली पकड़ने गए हो और आपके साथ कोई खतरनाक घटना हो और आपके पीछे कोई जानलेवा जानवर पीछे पड़ जाए तो आप क्या करेंगे? बुरे वक्त में इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है. लेकिन ऐसे समय में सूझ बूझ से काम लेना चाहिए. एक 22 वर्षीय व्यक्ति के साथ ऐसी ही  खतरनाक घटना घटी जब वो संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के फ्लोरिडा (Florida) में टारपोन मछली (Tarpon fish) पकड़ रहा था. वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स मछली पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जैसे ही वह स्पूल रील को वापस लपेटना शुरु करता है, सामने से पानी में से एक विशाल एलीगेटर (Giant alligator) निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. मछली पकड़ रहे शख्स को जब समझ में आता हैं कि उसके पीछे एलीगेटर पड़ गया है तो वो भागना शुरू कर देता है. यह भी पढ़ें: Shocking!!! सोलोमन द्वीप के लोगों को मिला इंसानी बच्चे के वजन जितना विशाल मेंढक, वीडियो देख हो जाएंगे सन्न

शख्स भागते भागते कुछ दूर जाकर झाड़ियों में छिप जाता हैं, और छिपकर देखता है तो एलीगेटर वापस जाता हुआ दिखाई दे रहा है. एलीगेटर को लगता है कि शायद उसका शिकार भाग गया इसलिए वो वापस लौट गया. यह घटना 8 मई को एवरग्लेड्स (Everglades) में हुई, जो दक्षिणी फ्लोरिडा (South florida) में उष्णकटिबंधीय (Tropical) आर्द्रभूमि (Wetland) का एक प्राकृतिक क्षेत्र है.

देखें वीडियो:

ख़बरों के अनुसार यह संभवतः एक मादा एलीगेटर थी, जिसके अंडों के घोसले थे, उसे खतरा महसूस हुआ कि शायद उसके बच्चों को कोई हानि न पहुंचाए इसलिए वह बाहर आयी. अच्छा हुआ कि समय रहते ही शख्स वहां से भाग निकला नहीं तो उसके साथ कोई भी अनहोनी घट सकती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).