वायरल

Man Married 2 Sisters: कर्नाटक में एक ही आदमी ने दो बहनों से की शादी, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

कर्नाटक के कोलार में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की, जो दो बहनें हैं. ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है बल्कि असल जिंदगी में ऐसा ही हुआ है! व्यक्ति ने कुरुदुमले मंदिर में एक ही विवाह समारोह में शादी की. 7 मई को हुई यह शादी तब से चर्चा का विषय बन गई है

Man Married 2 Sisters: कर्नाटक में एक ही आदमी ने दो बहनों से की शादी, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
शादी समारोह (Photo Credits: Pixabay)

कोलार: कर्नाटक के कोलार में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की, जो दो बहनें हैं. ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है बल्कि असल जिंदगी में ऐसा ही हुआ है! व्यक्ति ने कुरुदुमले मंदिर में एक ही विवाह समारोह में शादी की. 7 मई को हुई यह शादी तब से चर्चा का विषय बन गई है और इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. उमापति के रूप में पहचाने जाने वाले दूल्हे ने मूल रूप से अपनी रिश्तेदार ललिता से ही शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने शादी के लिए सहमत होने से पहले एक शर्त रखी. महिला ने लड़के से कहा कि वह उसके साथ तभी शादी करेगी जब वह उसकी गूंगी बहन ललिता से भी शादी करेगा. बैंगलोर मिरर ने बताया. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: शख्स ने दो बहनों से एक ही मंडप में रचाई शादी, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

दोनों परिवारों ने इस मामले पर चर्चा के बाद तय किया कि वह दोनों बहनों से शादी करेगा. 7 मई को उमापति ने सुप्रिया और ललिता दोनों के साथ एक ही स्थान पर शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि, शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उमापति को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसकी एक दुल्हन नाबालिग है.

साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं से शादी की, जो चचेरी बहनें थीं. सभी को चौंकाते हुए एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी से दोबारा शादी की और फिर उसी शादी समारोह में पत्नी की चचेरी बहन से शादी की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).