भरतनाट्यम् की तरह गेंदबाजी करता नजर आया खिलाड़ी, युवराज सिंह ने वीडियो शेयर कर हरभजन सिंह से पूछा सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में क्रिकेट के मैदान में कुछ खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो में जो ध्यान देने वाली बात है वो ये है कि इस मैच में गेंदबाज गेंद फेकते समय सीधी में गति न आकर बल्कि गोल गोल घुमते हुए गेंदबाजी कर रहा है.