शरद पवार ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- NCP को डाला गया वोट BJP को जा रहा है
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine) के प्रयोग पर चिंता जताई है. शरद पवार ने जोर देते हुए कहा कि उनके पार्टी के पक्ष में किए गए मतदान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पक्ष में चले जा रहे हैं, और उन्होंने खुद ऐसा होते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनका यह दावा सभी ईवीएम मशीनों को लेकर नहीं है.