Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था. ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.
आरआर बनाम सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को 100 छक्के पूरे करने के लिए आठ छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 50 कैच तक पहुंचने के लिए पांच कैच की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 100 छक्के पूरे करने के लिए सात छक्कों की आवश्कयता है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 50 कैच तक पहुंचने के लिए पांच कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा को 300 चौके पूरे करने के लिए चार चौकों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा को 150 विकेट तक पहुंचने के लिए चार विकेट की आवश्कयता है.
टी20 में चेन्नई सुपरकिंग्स के घातक बल्लेबाज संजू सैमसन को 400 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 100 छक्के तक पहुंचने के लिए पांच छक्कों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार गेंदबाज नूर अहमद को 50 विकेट तक पहुंचने के लिए दो विकेट की आवश्कयता है.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY