त्योहार

Mahavir Jayanti 2026 Wishes: महावीर जयंती के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

महावीर जयंती पर भगवान महावीर के सिद्धांतों को याद करते हुए भक्त प्रभातफेरी और जुलूस निकालते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस खास मौके पर आप भी इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक मैसेजेस के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Mahavir Jayanti 2026 Wishes: महावीर जयंती के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

Mahavir Jayanti 2026 Wishes In Hindi: जैन धर्म के अनुयायी इस साल 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर की जयंती (Mahavir Jayanti) का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जन्मे भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर माने जाते हैं. उनके जन्मोत्सव को जैन समाज के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह का मार्ग दिखाता है.

माना जाता है कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली गणतंत्र के क्षत्रिय कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर हुआ था. उनके बचपन का नाम वर्धमान था. जिस समय समाज में हिंसा, जातिगत भेदभाव और पशु बलि जैसी कुरीतियां चरम पर थीं, उस दौरान उन्होंने करुणा का मार्ग चुना. मात्र 30 साल की उम्र में उन्होंने राजसी वैभव और सांसारिक मोहमाया का त्याग कर संन्यास ले लिया था.

महावीर जयंती पर भगवान महावीर के सिद्धांतों को याद करते हुए भक्त प्रभातफेरी और जुलूस निकालते हैं, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस खास मौके पर आप भी इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक मैसेजेस के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- त्याग ना करे, वो पीर नहीं होता,
बरसों की तपस्या का फल है यह,
वरना ऐसे ही कोई महावीर नहीं होता.
आओ महावीर को करें हम सब नमन.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- छोड़ो सारे वैर-विरोध,
कभी न मन में लाना क्रोध,
बच्चों यह सब बातें समझना,
अच्छाई के मार्ग पर चलना,
महावीर के वचनों का पालन करना.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- तू करता वो है जो तू चाहता है,
पर होता वही है जो मैं चाहता हूं,
इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं,
फिर देख होगा वही जो तू चाहता है.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- नवकार मंत्र ही है महामंत्र,
इससे होता सबका मन निर्मल सुंदर,
रोज शुद्ध मन से करो इसका जप,
नवकार मंत्र ही है महामंत्र...
महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- जंग एक भी लड़ी नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़ें भौतिक बंधन.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं

महावीर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

भगवान महावीर ने अपने जीवनकाल में पांच महाव्रत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—का उपदेश दिया. उन्होंने सिखाया कि केवल इंसानों का ही नहीं, बल्कि सभी जीवों का सम्मान करना चाहिए. उनके अनुसार, 'जियो और जीने दो' का सिद्धांत ही विश्व शांति का एकमात्र आधार है. माना जाता है कि 72 वर्ष की आयु में उन्हें पावापुरी में निर्वाण प्राप्त हुआ था.

महावीर जयंती के अवसर पर देश भर के जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन श्रद्धालु सुबह-सुबह प्रभातफेरी निकालते हैं. कई स्थानों पर भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ भव्य पालकी यात्रा और जुलूस निकाले जाते हैं. समाज के लोग इस दिन दान-पुण्य के कार्य करते हैं और भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2026 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).