Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपरकिंग्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था. ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ संतुलित नजर आ रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में एमएस धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं.
आरआर बनाम सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला थोड़ा सा भारी रहा हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के टॉस का महत्व
आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है. जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है. हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (RR vs CSK Toss Winner Prediction)
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए 31 टी20 मुकाबलों में टॉस को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 बार टॉस जीता है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 19 बार सफलता मिली है. आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉस जीत सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs CSK 3rd T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY