शर्मनाक: उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन घंटे तक किया गया रेप, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में अतर्रा नामक कस्बे में एक सोलह वर्ष की नाबालिग किशोरी के साथ बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामना आया है. खबर के अनुसार नाबालिग किशोरी को उसके घर के ही पड़ोसी ने बहाने से बुलाकर अपने घर में बंद कर दिया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में अतर्रा नामक कस्बे में एक सोलह वर्ष की नाबालिग किशोरी के साथ बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामना आया है. खबर के अनुसार नाबालिग किशोरी को उसके घर के ही पड़ोसी ने बहाने से बुलाकर अपने घर में बंद कर दिया. इस दौरान वहां पहले से मौजूद दूसरे युवक ने लड़की के साथ 3 घंटे के दौरान कई बार जघन्य अपराध किए.
आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपनी सारी आपबीती परिजनों को सुनाई. पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों के अनुसार युवक ने पीड़िता के साथ मारपीट भी किए.
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! अलवर में पति के सामने ही दबंगों ने किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार और 2 फरार
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज किया है, वहीं लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है. बलात्कार के आरोप की जांच की जा रही है. एसएचओ के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी मामले की छानबीन की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

