IPL 2020 Players Auction: नीलामी में इन युवा खिलाड़ियों के लिए टीम मालिक खर्च कर सकते हैं छप्पर फाड़ पैसा
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर यानि गुरूवार को कोलकाता में खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जाएगी. इस दौरान देश के कई युवा खिलाड़ियों के उपर नजर रहेगी, जो बीते कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि आगामी सीजन के लिए 332 खिलाड़ियों की नीलामी होना तय हुआ है. इसमें 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ी हैं.