देश

दिल्ली: शालीमार बाग स्थित घर में लगी आग, छह जिंदगियां खाक होने से बाल-बाल बचीं

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर आग लगने से लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल मच गया. जी हां सूबे के शालीमार बाग इलाके में स्थित एक घर में आग लगने से छह जिंदगियां खाक होने से बाल-बाल बच गई.

दिल्ली: शालीमार बाग स्थित घर में लगी आग, छह जिंदगियां खाक होने से बाल-बाल बचीं
आग की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI )

राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज एक बार फिर आग लगने से लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल मच गया. जी हां सूबे के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में स्थित एक घर में आग लगने से छह जिंदगियां खाक होने से बाल-बाल बच गई. अग्निशमन विभाग के अनुसार उनको शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की खबर मिली. सुचना के पश्चात् घटना स्थल पर पहुंची छह दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में झुलसी तीन महिलाओं एवं तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि सूबे में आज सुबह मुंडका इलाके (Mundka area) में एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई थी. इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़िया भेजी गई थी. जानकारी के मुताबिक यह घटना मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: मुंडका में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद- ऑपरेशन जारी

वहीं इन दोनों घटनाओं से पहले बीते रविवार को दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ था. दिल्ली के रानी झांसी रोड (Jhansi Road) स्थित अनाज मंडी (Anaj Mandi) की एक इमारत में आग लग गई थी. इस अग्निकांड में 43 मजदूरों की मौत हो गई थी.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे थे. केजरीवाल सरकार ने हादसे में मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).