Coronavirus: भारत मे सुधार के साथ 29.36 प्रतिशत हुआ COVID-19 रिकवरी रेट, 216 जिलों में कोई पॉजिटिव केस नहीं
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार 3 सौ 42 हो गई है, वहीं देश में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 1 हजार 8 सौ 86 हो गई है. लेकिन देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से 16 हजार 5 सौ 40 लोग ठीक भी चूके हैं.