पीएम मोदी द्वारा सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम सेना के साथ हैं, चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
राजधानी नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर कहा है कि, 'उनको जैसा लगता है वो करें, लेकिन हम देश के साथ हैं और हम देश की सेना के साथ हैं. हम चाहते हैं कि चीन के खिलाफ कड़ी-कड़ी से कार्रवाई होनी चाहिए.'