देश

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटें में महाराष्ट्र पुलिस के 88 पुलिसकर्मी COVID-19 से संक्रमित, 1 की मौत

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 84 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पिछले 24 घंटें में राज्य में लोगों की सुरक्षा में लगे महाराष्ट्र पुलिस के 88 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है.

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटें में महाराष्ट्र पुलिस के 88 पुलिसकर्मी COVID-19 से संक्रमित, 1 की मौत
महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits: File Photo)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 84 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार पिछले 24 घंटें में राज्य में लोगों की सुरक्षा में लगे महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के 88 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 4 हजार 48 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 पर पहुंच गई है.

बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो यहां कोरोना महामारी की संख्या सबसे अधिक है. महाराष्ट्र में इस महामारी से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 58 हजार 68 है. इसके अलावा राज्य में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 9 सौ 24 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहतभरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 64 हजार 1 सौ 53 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने की कोरोना वायरस से लड़ने में ग्रामीण भारत की तारीफ

वहीं बात करें देश के बारे में तो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर देश को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार आज कोविड-19 के सबसे अधिक 15 हजार 4 सौ 13 नए केस सामने आए हैं, साथ ही 3 सौ 6 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).