क्रिकेट

‘Blessed With the Best’: हार्दिक पांड्या ने क्रुनाल पांड्या के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक ऑलराउंडर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने शनिवार यानि आज अपने बड़े भाई एवं भारतीय टीम के खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों भाई बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

‘Blessed With the Best’: हार्दिक पांड्या ने क्रुनाल पांड्या के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक ऑलराउंडर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शनिवार यानि आज अपने बड़े भाई एवं भारतीय टीम के खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या (Krunal Pandya) के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों भाई बैठे हुए नजर आ रहे हैं. बता दें हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सर्बियाई मूल की डांसर-अभिनेत्री नताशा स्तानकोविक से सगाई की थी, और अब वह पिता बनने वाले हैं.

बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद से मैदान में नहीं उतरे हैं. वहीं उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक (Natasa Stankovic) की बात करें तो वो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो (2018)' में एक कैमियों रोल में नजर आ चुकी हैं जबकि 'फुकरे रिटर्न्स' में उन्होंने 'महबूबा' स्पेशल सॉन्ग भी किया था. उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

 

View this post on Instagram

 

Blessed with the best 🤓 #Twinning #PandyaBrothers

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

यह भी पढ़ें- नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या के लिए जताया प्यार, फोटोज शेयर कर कहा- तुम हमेशा मेरे रहोगे

बात करें हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 18 इनिंग्स में 532 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम के लिए 54 वनडे मैच खेलते हुए 38 इनिंग्स में 957 और 40 T20 मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 310 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने टीम के लिए गेंदबाजी में टेस्ट क्रिकेट में 17, वनडे में 54 और T20 क्रिकेट में 38 सफलता प्राप्त की है.

हार्दिक पांड्या के अलावा क्रुनाल पांड्या ने भारतीय टीम के लिए अबतक 18 T20 मैच खेलते हुए 9 इनिंग्स में 121 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए 14 सफलता प्राप्त की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).